पाकिस्तान जाकर फिर फिसली सिद्धू की जुबान, पाकिस्तानी सेना की कठपुतली नियाजी को बताया सिकंदर

Published : Nov 10, 2019, 11:08 AM IST
पाकिस्तान जाकर फिर फिसली सिद्धू की जुबान, पाकिस्तानी सेना की कठपुतली नियाजी को बताया सिकंदर

सार

हालांकि ये पहले ही माना जा रहा था कि सिद्धू इस बार जाकर वहां पर कुछ न कुछ ऐसा करेंगे। जिससे वह मीडिया की सुर्खियां बनेंगे। पिछली बार पाकिस्तान जाने के बाद कुछ ही समय में उनकी कैबिनेट मंत्री की कुर्सी चली गई थी। सिद्धू पाकिस्तान जाने को इतने बेताब थे कि उन्होंने भारत सरकार को तीन बार पत्र लिखा। 

नई दिल्ली। लगता है पंजाब के कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान जाकर वहां प्रति कुछ ज्यादा ही प्यार उमड़ आता है। लिहाजा इस बार जब पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भारत के खिलाफ करतारपुर साहिब कॉरडोर के उद्घाटन के मौके पर आग उगल रहे थे। वहीं कांग्रेस नेता सिद्धू उनकी शान में कसीदे पढ़ रहे थे। सिद्धू ने पाकिस्तानी सेना की कठपुतली कहे जाने वाले इमरान खान को सिकंदर बताया।

हालांकि ये पहले ही माना जा रहा था कि सिद्धू इस बार जाकर वहां पर कुछ न कुछ ऐसा करेंगे। जिससे वह मीडिया की सुर्खियां बनेंगे। पिछली बार पाकिस्तान जाने के बाद कुछ ही समय में उनकी कैबिनेट मंत्री की कुर्सी चली गई थी। सिद्धू पाकिस्तान जाने को इतने बेताब थे कि उन्होंने भारत सरकार को तीन बार पत्र लिखा। आखिरकार उन्हें मंजूरी तो मिली। लेकिन अपने सबसे बड़े दुश्मन कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में उन्हें जाना पड़ा।

लेकिन इस बार फिर सिद्धू की जुबान पाकिस्तान जाकर फिसल गई और उन्होंने पाकिस्तान में सेना की कठपुतली कहे जाने वाले इमरान खान की शान में कसीदे पढ़े और उन्हें सिकदंर बताया। जबकि इमरान खान भारत के खिलाफ आग उगल रहे थे। इमरान खान भारत के खिलाफ कश्मीर के मुद्दे पर आग उगल रहे थे और कह रहे थे कि भारत कश्मीर के लोगों पर जुर्म कर रहा है। लेकिन ये सब सिद्धू सुन रहे थे। करतापुर साहिब में उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सिद्धू ने इमरान खान को इतिहास रचने वाला बताते हुए की।

सिद्धू ने पाकिस्तान में जाकर कहा कि कुछ इमरान खान जैसे होते हैं जो इतिहास बनाया करते हैं। यहीं पर कांग्रेस के नेता सिद्धू ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की तुलना सिकंदर से की। उन्होंने कहा कि इमरान खान साहब आप वह सिकंदर हैं जिसने दिल जीतकर दुनिया जीती है। हालांकि करतारपुर साहिब के लिए पाकिस्तान की सरकार ने सिद्धू को ही पहला न्योता भेजा था और इमरान खान ने सिद्धू को वीजा भी तुरंत दिया था। जिसके बाद सिद्धू ने पाकिस्तान जाने के लिए तीन बार केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर अपना नाराजगी भी जाहिर की थी।

PREV

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में नाइट कैंप, स्काई गेज़िंग और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने सीखा नया अनुभव
Surat News: शारदा विद्यामंदिर और S.V.M. स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक फन फेयर, छात्रों की रचनात्मकता ने जीता दिल