सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाने वाले जिलानी और ओवैसी पड़े अलग-थलग, अपनों ने ही किया किनारा

Published : Nov 09, 2019, 05:27 PM IST
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाने वाले जिलानी और ओवैसी पड़े अलग-थलग, अपनों ने ही किया किनारा

सार

असल में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के अहम पक्षकार रहे सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने साफ किया कि बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले के खिलाफ बोर्ड चुनौती नहीं देगा। लिहाजा अब साफ हो गया है कि बोर्ड में जिलानी और ओवैसी अलग-थलग पड़ चुके हैं। हालांकि ओवैसी ने जिस तरह से इस फैसले पर सवाल उठाए, मुस्लिम समाज में ही उनका विरोध शुरू हो गया था।

नई दिल्ली। आज अयोध्या में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाने वाले सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य और वकील जफरयाब जिलानी और असदुद्दीन ओवैसी से अपनों ने ही किनारा कर लिया है। वक्फ बोर्ड ने साफ किया है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूरी तरह से आस्था है और वह इस फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटिशन दाखिल नहीं करेंगे।

असल में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के अहम पक्षकार रहे सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने साफ किया कि बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले के खिलाफ बोर्ड चुनौती नहीं देगा। लिहाजा अब साफ हो गया है कि बोर्ड में जिलानी और ओवैसी अलग-थलग पड़ चुके हैं। हालांकि ओवैसी ने जिस तरह से इस फैसले पर सवाल उठाए, मुस्लिम समाज में ही उनका विरोध शुरू हो गया था।

इस मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने साफ कर दिया था कि वह इस फैसले का सम्मान करते हैं और सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला सबको मान्य है। हालांकि ओवैसी काफी पहले से कह रहे थे कि जो भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा। उसका स्वागत किया जाएगा। लेकिन आज कोर्ट का फैसला आते ही उनके सुर बदल गए। वहीं बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी के भी सुर बदल गए थे। लेकिन आज सुन्नी वक्फ बोर्ड ने साफ कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट का बोर्ड स्वागत करता है और वह इसके लिए कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल नहीं करेगा। आज सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारुकी ने कहा कि वह न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं और बोर्ड का इस फैसले को चुनौती देने का कोई विचार नहीं है।

फारूकी साफ किया कि अगर कोई व्यक्ति या फिर वकील ये कह रहा है कि वह वह इस फैसले को चुनौती देगा। वह सही नहीं है। लिहाजा उन्होंने जिलानी और ओवैसी से किनारा कर लिया है। हालांकि फारुकी ने ये भी कहा कि वक्फ बोर्ड आज के कोर्ट के फैसले का अध्ययन कर रहा है।  गौरतबल है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने कई सालों तक चले इस मामले का पटाक्षेप करते हुए फैसला रामलला के हक में सुनाया। कोर्ट ने विवादित जमीन को रामलला का माना और मुस्लिम कों अलग मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ की जमीन अयोध्या में कहीं और देने का फैसला सुनाया।
 
PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित