केन्द्रीय मंत्री को थप्पड़: हमलावर की बुरी तरह पिटाई

Published : Dec 09, 2018, 01:08 PM IST
केन्द्रीय मंत्री को थप्पड़: हमलावर की बुरी तरह पिटाई

सार

केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। वह महाराष्ट्र के अंबरनाथ में सभा खत्म करके मंच से उतर रहे थे। मंत्री के समर्थकों ने हमलावर युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। 

शनिवार देर रात केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को एक युवक ने अचानक थप्पड़ मार दिया। आठवले अपनी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मंच से उतर रहे थे। आठवसे पर हमले के बाद वहां मौजूद पार्टी कायकर्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले अंबरनाथ वेस्ट में नेताजी चौक पर एक रैली को संबोधित कर रहे थे। भाषण देने के बाद वह मंच से नीचे आ रहे थे। तभी एक युवक उनके पास आया और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। 

इस घटना के बाद वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।  

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

आरोपी युवक का नाम प्रवीण गोस्वामी है। इस घटना के बाद आठवले की पार्टी के कार्यकर्ताओं बुरी तरह आक्रोशित हैं। शनिवार रात को ही बड़ी संख्या में लोग आठवले के निवास पर इकट्ठा हो गए।

आठवले की पार्टी आरपीआई ने इसे पूर्व नियोजित हमला करार देते हुए इसके मास्टरमाइंड को पकड़ने की मांग की है। आरपीआई ने इस घटना के विरोध में एक दिन का महाराष्ट्र बंद भी बुलाया है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित