जानें क्यों लगे जापान में ‘वंदे मातरम’ के नारे और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष

Published : Jun 27, 2019, 06:07 PM IST
जानें क्यों लगे जापान में ‘वंदे मातरम’  के नारे और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जी20 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के ओसका शहर में हैं। पीएम मोदी बुधवार की रात को यहां पर पहुंचे थे। आज मोदी ओसाका में भारतीय समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे। भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी जी-20 की बैठक में हिस्सा लेने लिए तीन दिवसीय दौरे पर जापान में हैं। लेकिन आज जापान की भूमि पर भारतीय समुदाय ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ ही बंदे मातरम के नारे लगाए। जिस हाल में पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे, वहां पर वंदे मातरम के नारे और जय श्री राम के उद्घोषों से हाल गूंज उठा। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय भारत के प्रति सम्मान जताने के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जी20 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के ओसका शहर में हैं। पीएम मोदी बुधवार की रात को यहां पर पहुंचे थे। आज मोदी ओसाका में भारतीय समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे। भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। देश में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जापान पहुंचे मोदी को जीत के लिए भारतीय समुदाय ने बधाई दी।

इसके बाद जैसे ही पीएम मोदी समुदाय को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे तो गेस्ट हाउस के हाल में 'वंदे मातरम' नारों के साथ ही 'जय श्री राम' के उद्घोष लगे। भारतीय समुदाय के लोगों का जोश देखने वाला। इन उद्घोषों से पीएम मोदी भी गदगद हो गए और उन्होंने भारतीयों का अभिवादन स्वीकार किया। हाल ही में संसद सदस्यों के वंदे मातरम के नारे लोकसभा के भीतर लगाए थे वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाते सदन में 'जय श्री राम' के उदघोष भी लगाए।

पीएम मोदी जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान में हैं। आज उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात कर द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन, रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए चर्चा हुई। जापानी पीएम शिंजो आबे ने जल्द भारत दौरे की इच्छा जताई है इसका पीएम मोदी ने स्वागत किया। ऐसा माना जा रहा है कि शिंजो आबे अक्टूबर में भारत का दौरा कर सकते हैं। शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी फ्रांस, जापान, इंडोनेशिया, अमेरिका और तुर्की सहित अन्य 10 देशों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट