स्मृति ईरानी ने अमेठी के दिव्यांगों को दी ये सौगात

Published : Nov 19, 2018, 05:29 PM IST
स्मृति ईरानी ने अमेठी के दिव्यांगों को दी ये सौगात

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव से पहले राहुल गांधी को अमेठी में एक और झटका दिया जब एक दिन के अपने दौरे में उन्होंने मंच से 1 करोड़ 22 लाख उपकरण दिव्यांग जान में बांटे। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव से पहले राहुल गांधी को अमेठी में एक और झटका दिया जब एक दिन के अपने दौरे में उन्होंने मंच से 1 करोड़ 22 लाख उपकरण दिव्यांग जान में बांटे। 

समारोह में ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष के उपर कई सवाल उठाये।  “राहुल ने कहा था भाजपा ने अमेठी को करोड़ों की सौगात दी है, मैं अमेठी की जनता को इज़राईली केले का पौधा दूंगा। अरे अमेठी की जनता को इज़राईली का पौधा तो क्या केला तक नहीं मिला। देशभर में राहुल गांधी हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को कोसते है। क्या राहुल को विकास दिखाई नहीं देता? राहुल गांधी झूठ का पिटारा लेकर दर-दर जा रहे और प्रधान मंत्री को गाली दे रहे है। 15 साल हो गए राहुल जी को सांसद बने लेकिन यहां रोज़गार मेला तभी लगा जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने, योगी जी मुख्यमंत्री बने। मैं राहुल जी से पूछना चाहती हूं 15 साल में अमेठी के विकास की बात किसी ने क्यों नही की,” ईरानी ने कहा।  
 

अमेठी दौरे के दौरान ईरानी गौरीगंज हेलीपैड पर उतरीं और उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी थे। वह सड़क मार्ग से अमेठी के पिंडोरिया पहुंचीं ।

केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम गौरीगंज के नवोदय विद्यालय में हुआ।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश