कश्मीर में कुछ होने वाला है बड़ा, खाली कराए गए स्कूल और एलपीजी का बढ़ाया जा रहा है स्टॉक

Published : Jun 29, 2020, 08:12 AM IST
कश्मीर में कुछ होने वाला है बड़ा, खाली कराए गए स्कूल और एलपीजी का बढ़ाया जा रहा है स्टॉक

सार

जानकारी के मुताबिक सरकार घाटी में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स दो महीने का सिलेंडर का स्टॉक रखने  को कहा है और वहीं राज्य में कारगिल से गांदरबल इलाके में सुरक्षाबलों के लिए स्कूल की इमारतों को भी खाली कराने का आदेश सरकार दिया है।

नई दिल्ली। घाटी में लोगों के चेहरे पर खौफ देखा जा रहा है। लोगों  में चर्चा है कि कुछ  बड़ा होने वाला है। हालात कुछ ऐसे हैं जैसे पिछले साल राज्य में धारा 370 हटाने से पहले बने थे। राज्य में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ने अगले दो महीने के लिए एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक करने और स्कूली इमारतों को खाली करने का आदेश के बाद घाटी में टेंशन बढ़ गई है।


जानकारी के मुताबिक सरकार घाटी में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स दो महीने का सिलेंडर का स्टॉक रखने  को कहा है और वहीं राज्य में कारगिल से गांदरबल इलाके में सुरक्षाबलों के लिए स्कूल की इमारतों को भी खाली कराने का आदेश सरकार दिया है। फिलहाल चीन के साथ विवाद चल रहा है और खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के बीच तनातनी जारी है और माना जा रहा है कि चीन दुनिया के देशों का ध्यान चीन से हटाने के लिए  इस  विवाद को और ज्यादा खींचने के पक्ष  में दिखाई दे रहा है।

इसके लिए चीनी सरकार ने अपने  सैनिकों को मामले को और ज्यादा खींचने के लिए कहा है। लेकिन  भारत सरकार चीनी सरकार के रूख को देखते हुए चौकन्नी हो गई है और सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लिहाजा जम्मू कश्मीर सरकार ने राज्य के गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से अगले दो महीने के लिए एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक करने को कहा है और इसके साथ ही राज्य में सुरक्षाबलों के लिए स्कूली इमारतों को खाली कराया जा रहा है। इसके बाद कश्मीर घाटी के लोगों के खौफ देखा जा रहा है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान