राहुल गांधी को अमित शाह ने दिया करारा जवाब, संसद में दो-दो हाथ के लिए रहें तैयार

Published : Jun 28, 2020, 03:51 PM IST
राहुल गांधी को अमित शाह ने दिया करारा जवाब, संसद में दो-दो हाथ के लिए रहें तैयार

सार

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में भाजपा के  चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके हैशटैग सरेंडर मोदी को लेकर आत्मचिंतन करना चाहिए क्योंकि इसके जरिए वह चीन और पाकिस्तान को बढ़ावा दे रहे हैं।

नई दिल्ली। अपने बयानों से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला कर रहे कांग्रेस  के पूर्व राष्ट्रीय  अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करारा जवाब दिया है। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी पर चीन के मुद्दे पर ओछी राजनीति कर रहे हैं और अपने बयानों से चीन और पाकिस्तान का साथ दे रहे हैं। शाह ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि वह संसद में बहस के लिए तैयार रहे हैं और 1962 से लेकर मौजूदा हालत तक वह संसद में दो दो हाथ करने के लिए तैयार रहें।


न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में भाजपा के  चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके हैशटैग सरेंडर मोदी को लेकर आत्मचिंतन करना चाहिए क्योंकि इसके जरिए वह चीन और पाकिस्तान को बढ़ावा दे रहे हैं। शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार देश विरोधी प्रचार रोकने में सक्षम है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संकट के इस समय में ओछी राजनीति कर रहे हैं।  अमित शाह ने कहा इंदिरा गांधी के बाद से आज तक कोई भी गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष नहीं बना जबकि भाजपा में लालकृष्ण आडवाणी के बाद राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, फिर राजनाथ सिंह, मैं(अमित शाह) और अब जेपी नड्डा अध्यक्ष बन गए हैं। क्या ये एक ही परिवार के हैं।

असल में शाह राहुल गांधी के उस आरोप का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। शाह ने कहा कि आपातकाल को लोगों को याद करना चाहिए क्योंकि आपातकाल ने देश के लोकतंत्र की जड़ों हमला कर उसे कमजोर किया है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी अपना बयानों को लेकर लगातार घिर रहे हैं। दो दिन  पहले वह राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर भाजपा के सवालों में घिर गए थे और उसके बाद उन्होंने अपने बयानों की दिशा बदल  कर कोरोना को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब  राहुल गांधी ने भाजपा  में लोकतंत्र को लेकर हमला किया।  जबकि सच्चाई दुनिया के सामने हैं। पिछले साल जब राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष का पद छोड़ा था तो  उन्होंने दावा किया था कि अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा। लेकिन डेढ़ महीने के ड्राम  के बाद सोनिया गांधी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण