सोनिया ने की परिवार समेत पूजा अर्चना, रोड शो कर करेंगी नामांकन

Published : Apr 11, 2019, 01:27 PM ISTUpdated : Apr 11, 2019, 02:51 PM IST
सोनिया ने की परिवार समेत पूजा अर्चना, रोड शो कर करेंगी नामांकन

सार

रायबरेली सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही सोनिया गांधी आज नामांकन करेंगी। इससे पहले आज सोनिया गांधी ने परिवार समेत पूजा अर्चना की। इसके बाद अब सोनिया गांधी रोड शो कर अपना नामांकन करेंगी। इसमें सोनिया के साथ गांधी और वाड्रा परिवार साथ रहेगा।

रायबरेली सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही सोनिया गांधी आज नामांकन करेंगी। इससे पहले आज सोनिया गांधी ने परिवार समेत पूजा अर्चना की। इसके बाद अब सोनिया गांधी रोड शो कर अपना नामांकन करेंगी। इसमें सोनिया के साथ गांधी और वाड्रा परिवार साथ रहेगा।

कांग्रेस की मौजूदा सांसद सोनिया गांधी आज रायबरेली से नामांकन दाखिल करने जा रही हैं। सोनिया गांधी के साथ उनके परिवार सभी लोग कलेक्ट्रेट तक जाएंगे,  जहां पर वो नामांकन करेंगी। सोनिया  के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राबर्ट वाड्रा भी रहेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले सोनिया गांधी ने परिवार के लोगों के साथ कांग्रेस कार्यालय में पूजा की। सोनिया गांधी आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगी और इस दौरान एक रोड शो का किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी से नामांकन कर चुके हैं। राहुल के नामांकन में भी गांधी और वाड्रा परिवार एक साथ दिखा। हालांकि काफी अरसे के बाद रायबरेली पहुंची हैं। वह कल राहुल गांधी के नामांकन में अमेठी में थी। रायबरेली से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह का टिकट दिया है, जो अभी एमएलसी हैं और कभी गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे। सिंह कुछ महीने पहले ही कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली के दिग्गज नेता माने जाते हैं और वहां के ठाकुर वोटों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। लिहाजा कांग्रेस के लिए ये एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

आज सोनिया का रोड शो गांधी पार्क चौराहा से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगा। जिला प्रशासन ने सोनिया की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं आज अमेठी से बीजेपी नेता स्मृति ईरानी अपना पर्चा दाखिल कर रही हैं। जिसमें बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। सोनिया गांधी चार बार रायबरेली से सांसद रही हैं और वह अब पांचवी बार चुनाव लड़ रही हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश