सोनिया गांधी: राजस्थान से राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल, राजीव गांधी को याद कर अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Feb 14, 2024, 01:46 PM IST
सोनिया गांधी: राजस्थान से राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल, राजीव गांधी को याद कर अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात

सार

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस अवसर पर सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसी राजनेता हैं, जिन्होंने पीएम जैसे पद का त्याग किया। अब, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की रिक्त हो रही सीट से राज्यसभा जाएंगी।

जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। उस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद थे। 15 फरवरी को पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख है और 20 फरवरी नाम वापसी की आखिरी तिथि है।

शाम को दिल्ली लौट जाएंगी सोनिया

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस अवसर पर सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसी राजनेता हैं, जिन्होंने पीएम जैसे पद का त्याग किया। अब, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की रिक्त हो रही सीट से राज्यसभा जाएंगी। सोनिया गांधी ने 12 बजे नामांकन दाखिल किया। शाम 4 बजे दिल्ली वापस जाएंगी। 

सोनिया का राजस्थान से दिल का जुड़ाव का रिश्ता

गहलोत ने कहा कि जब राजीव गांधी पीएम बने थे। तब सोनिया गांधी उनके साथ दौरे पर आई थीं। उनका राजस्थान से दिल का जुड़ाव है। इतना ही नहीं, जब राजस्थान में अकाल पड़ा था। उस समय भी राजीव गांधी ने खुद गाड़ी ड्राइव कर प्रदेश के 9 जिलों का दौरा किया था। उस समय भी उनके साथ सोनिया गांधी थीं। राजस्थान की जनता उन्हें भूली नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे राजस्थान के लिए फक्र की बात बताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उनकी मौजूदगी छोटे से छोटे कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाती है।

ये भी पढें-दो मंजिला घर, बाइक-महंगा स्मार्टफोन, आम नहीं एक भिखारी की है ये संपत्ति, 45 दिन में कमाए इतने लाख रु...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी