अंतिम दिनों में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर सकती हैं सोनिया

Published : Jan 31, 2020, 07:53 PM IST
अंतिम दिनों में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर सकती हैं सोनिया

सार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले हफ्ते दिल्ली में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं। सोनिया दिल्ली में पांच फरवरी को रैली कर सकती हैं। इसके लिए शास्त्री नगर इलाके में रैली हो सकती है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले हफ्ते दिल्ली में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं। सोनिया दिल्ली में पांच फरवरी को रैली कर सकती हैं। इसके लिए शास्त्री नगर इलाके में रैली हो सकती है। हालांकि अभी तक गांधी परिवार का कोई भी सदस्य दिल्ली में पार्टी के प्रचार के लिए नहीं उतरा है। हालांकि पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह भी अगले हफ्ते दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

दिल्ली में आगामी 8 फरवरी को मतदान होना है। लिहाजा प्रचार के लिए अब महज 6 दिन बचे हैं। लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार से दूर हैं। राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी ने चुनाव प्रचार से दूरी बनाकर रखी थी। अगर देखें तो हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में गांधी परिवार के ये दोनों युवा नेता प्रचार से दूर थे। लिहाजा अब दिल्ली में इनकी चुनाव से दूरी पार्टी प्रत्याशियों को खटक रही है। अभी तक गांधी परिवार के ये दोनों नेता दिल्ली में प्रचार से दूर हैं। जबकि स्टार प्रचारकों में इन दोनों की काफी मांग है।

अभी तक राहुल गांधी ने दिल्ली में चुनाव का प्रचार नहीं किया है। जबकि तीन पहले ही वह जयपुर में रैली में गए थे। प्रिंयका गांधी भी यूपी में सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में प्रचार करेंगी। राज्य में चुनाव प्रचार 6 फरवरी को समाप्त हो रहा है। जबकि सोनिया गांधी 5 फरवरी को शास्त्री पार्क इलाके में रैली कर सकती हैं। कांग्रेस की तुलना में भाजपा ने दिल्ली में अपना प्रचार आक्रामक कर दिया है।

जबकि भाजपा ने गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली में 3 रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। हालांकि कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पार्टी अगले हफ्ते चुनाव प्रचार में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को उतारेगी। पार्टी ने दिल्ली में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। लेकिन इस सूची से ज्यादातर नेता अभी प्रचार से गायब हैं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश