दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला होंगी अयोध्या के दीपोत्सव की मुख्य अतिथि

Published : Nov 01, 2018, 01:06 PM IST
दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला होंगी अयोध्या के दीपोत्सव की मुख्य अतिथि

सार

किम जुंग सूक 4 नवंबर को भारत की यात्रा पर आ रहीं हैं। किम जुंग 7 नवंबर तक भारत में रहेंगी। अपनी इस यात्रा के दौरान वह यहां पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों भाग लेंगी। 

नई दिल्ली--दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला यानी राष्ट्रपति मून जे इन की पत्नी किम जुंग सूक 4 नवंबर को भारत की यात्रा पर आ रहीं हैं। किम जुंग 7 नवंबर तक भारत में रहेंगी। अपनी इस यात्रा के दौरान वह यहां पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों भाग लेंगी। 

उनका सबसे महत्वपूर्ण कार्यकर्म 6 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव होगा। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। कोरिया की प्रथम महिला के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी भारत आ रहा है। अपनी यात्रा के दौरान सूक अयोध्या में रानी सूरीरत्न (हिव ह्वांग ओक) स्मारक के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला का अयोध्या में त्योहारों में शामिल होना हमारी सभ्यताओं के करीबी संबंधों और दोनों देशों के बीच गहरे संपर्क को दिखाता है।

बता दें कि करीब 2000 वर्ष पहले राजकुमारी सूरीरत्न अयोध्या से थी और उन्होंने कोरिया की यात्रा की तथा वहां के नरेश किम सूरो से विवाह किया। उसके बाद उन्हें हिव ह्वांग ओक के नाम से जाना जाता है। 

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष सामरिक गठजोड़ है। वहां के राष्ट्रपति मून जे इन ने जुलाई 2018 में भारत की यात्रा की थी। उनकी यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों को नई ताकत प्रदान की। राजकुमारी सुरीरत्न स्मारक परियोजना के संबंध में एक एमओयू किया गया है। राजकुमारी की याद में एक स्मारक बनाने की योजना है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल