टीवी डिबेट में भिड़े सपा और भाजपा के प्रवक्ता, सपा प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Published : Dec 09, 2018, 01:39 PM IST
टीवी डिबेट में भिड़े सपा और भाजपा के प्रवक्ता, सपा प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सार

भाजपा प्रवक्ता ने कोतवाली एक्सप्रेस वे में सपा प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और इसके बाद पुलिस ने सपा प्रवक्ता को हिरासत में ले लिया है। एक न्यूज चैनल पर डिबेट चल रही थी। 

एक निजी न्यूज चैनल के डिबेट में सपा और भाजपा के प्रवक्ता में जबरदस्त बहसबाजी और मारपीट हुई। भाजपा प्रवक्ता को पीटने के आरोप में सपा प्रवक्ता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। सपा नेता को हिरासत में लिए जाने की खबर से सपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन का घेराव किया।

सेक्टर-16 ए स्थित फिल्म सिटी में एक निजी चैनल पर डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया व सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के बीच मारपीट हुई। भाजपा प्रवक्ता ने कोतवाली एक्सप्रेस वे में सपा प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और इसके बाद पुलिस ने सपा प्रवक्ता को हिरासत में ले लिया है। एक न्यूज चैनल पर डिबेट चल रही थी।

डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया और सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के बीच मारपीट हो गई। गौरव भाटिया ने 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी मनोज पंत ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को हिरासत में लेकर सरकारी जीप से थाना सेक्टर-20 पहुंची।

इस दौरान पुलिस जीप का पीछा करते हुए राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, प्रत्याशी रहे सुनील चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली सेक्टर-20 पहुंच गए। सपा कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रवक्ता की खोज की लेकिन कोतवाली प्रभारी अपनी कार से उन्हें कोतवाली एक्सप्रेस वे ले गए। वहां भी सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंच गई। सुनील चौधरी का आरोप है कि नोएडा पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है। देर रात तक नोएडा की कोतवाली एक्सप्रेस वे में सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई थी।

सीओ फर्स्ट अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि गौरव भाटिया की शिकायत पर सपा प्रवक्ता के खिलाफ धारा 323, 352 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। सपा प्रवक्ता को हिरासत में लिया गया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल