पहलवानों के विरोध के बीच एक्शन में सरकार,WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द

Anshika Tiwari |  
Published : Dec 24, 2023, 11:28 AM ISTUpdated : Dec 24, 2023, 12:10 PM IST
पहलवानों के विरोध के बीच एक्शन में सरकार,WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द

सार

WFI Latest News:भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव हाल में संपन्न हुए थे। जिसमें संजय सिंह को जीत हुई थी। उन्हें बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है। इसी बीच सरकार ने नए कुश्ती संघ को निलबिंत कर दिया है। 

नेशनल डेस्क। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के चुनाव में हाल में संपन्न हुए थे। जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने जीत हासिल की थी। संजय सिंह की जीत से पहलवानों में नाराजगी थी। जिसके चलते साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्सास लेने का ऐलान किया था। वहीं बजरंग पूनिया ने पद्मश्री अवार्ड वापस करने के लिए उसे फुटपाथ पर रख दिया था। घटनाक्रम के बाद सरकार ने नए कुश्ती संघ को निलबिंत कर दिया है। 

बता दें, WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह ने 2023 समाप्त होने से पहले यूपी के गोंडा में अंडर-15 और अंडर-20 की नेशनल प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा की थी। सरकार के फैसले के बाद इस आयोजन भी रद्द हो गया है। वहीं खेल मंत्रालया के फैसले ने साफ कर दिया की कु्श्ती संघ में किसी का दबदबा नहीं चलेगा। 

WFI ने किया नियमों का उल्लघंन 

स्पोर्ट्स मिनिस्टरी ने रविवार को WFI की नई संस्था को भंग करने की घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि डब्लूएफआई ने नियमों का पालन नहीं किया है। प्रतियोगिताओं की घोषणा में जल्दबाजी की गई। इसके लिए उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। घोषणा की गई जूनियर लेवल की प्रतियोगिताएं इस साल से खत्म होने से पहले शुरू हो जाएंगी लेकिन ये नियमों के खिलाफ है। पहलवानों को 15 दिन पहले नोटिस देने की जरूरत है ताकि वह तैयारी कर सकें।  

बृजभूषण के करीबी हैं संजय सिंह

संजय सिंह WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी बताए जाते हैं। वहीं संजय सिंह की जीत के बाद पहलवानों ने दुख जताया था। यहां तक साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। गौरतलब है, बृजभूषण सिंह पर महिला खिलाड़ियों से यौन उत्पीड़न का आरोप है। फिलहाल मामला कोर्ट में है। वहीं खेल मंत्रालय के फैसले का पहलवानों ने स्वागत किया है। 

ये भी पढ़ें- साक्षी मलिक के बाद एक्शन में बजरंग पूनिया, पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल