साक्षी मलिक के बाद एक्शन में बजरंग पूनिया, पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान

Anshika Tiwari |  
Published : Dec 22, 2023, 05:58 PM IST
साक्षी मलिक के बाद एक्शन में बजरंग पूनिया, पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान

सार

Bajrang Punia Latest News: साक्षी मलिक के संन्यास के ऐलान बाद अब दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड प्रधानमंत्री को लौटाने के लिए चिट्ठी लिखी है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। 

नेशनल डेस्क। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए। जिसके बाद से लगातार पहलवानों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। चुनाव में ब्रजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने जीत दर्ज की है। जिससे साक्षी मलिक,बजरंग पूनिया,विनेश फोगाट समेत कई पहलवान नाराज है। यहां तक बीते दिन साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। इसी बीच बजरंग पूनिया ने भी बड़ा कदम उठाते हुए अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है। बता दें, रेसलस्स WFI के अध्यक्ष पद की कमान महिल को सौंपने की मांग कर रहे थे।

पद्मश्री अवॉर्ड वापस करेंगे बजरंग पूनिया

बजरंग पूनिया ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। जिसकी फोटो उन्होंने एक्स पर शेयर की और पोस्ट कैप्शन में लिखा कि-मै अपना पद्मश्री अवॉर्ड प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं। ये मेरा कहने के लिए मेरा पत्र लेकिन ये मेरी स्टेटमेंट है। 

2019 में पद्मश्री से सम्मानित हुए बजरंग पूनिया

2019 में बजरंग पूनिया को पद्मश्री से नवाजा गया था। बता दें,ये देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ये अवॉर्ड दिया था। 2019 में उन्हें खेल रत्न पुरस्कार भी मिला था। बजरंग पूनिया देश के सफल पहलवानों में शुमार हैं। जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में चार, एशियन गेम्स में दो,कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 और एशियन चैंपियनशिप में 8 मेडल जीतकर देश का सीन गर्व से चौड़ा किया है। 

साक्षी मलिक ने भी किया संन्यास का ऐलान

संजय सिंह के WFI के नए अध्यक्ष बनने के चंद घंटों बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अध्यक्ष पद का चुनाव ब्रजभूषण जैसा ही कोई जीत गया। ये झेलने से बेहतर मैं कुश्ती का त्याग करती हूं। उनके संन्यास की खबर सुन विनेश फोगाट भावुक हो गई थीं और उन्होंने कहा था कि न्याय की ये लड़ाई जारी रहेगी। 

ये भी पढ़ें- साक्षी मालिक ने किया संन्यास का ऐलान, कहा- बृजभूषण जैसा.

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल