श्रीलंका में 8 सीरियल ब्लास्टः ईस्टर के दिन चर्चों और होटलों को बनाया निशाना, 185 की मौत, 400 घायल

Published : Apr 21, 2019, 10:31 AM ISTUpdated : Apr 21, 2019, 03:29 PM IST
श्रीलंका में 8 सीरियल ब्लास्टः ईस्टर के दिन चर्चों और होटलों को बनाया निशाना, 185 की मौत, 400 घायल

सार

स्थानीय समयनुसार पहला धमाका सुबह 8:45 पर हुआ। जिन चर्चों को निशाना बनाया गया है, उनमें एक राजधानी के उत्तरी हिस्से में है और दूसरा कोलंबो के बाहर नेगोम्बो कस्बे में बताया जा रहा है।   

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 8 जगह सीरियल ब्लास्ट हुए हैं। ईस्टर की पूजा के दौरान 3 चर्चों, 4 बड़े होटलों समेत आठ जगहों को निशाना बनाया गया। अभी तक 185 लोगों की मौत की खबर है। 400 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।  हताहतों में  35 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। उधर, स्थानीय मीडिया ने कोलंबो के नेशनल हॉस्पिटल के हवाले से कहा है कि बड़ी संख्या में घायल अस्पताल में लाए गए हैं।

श्रीलंका के इतिहास में यह सबसे भयानक हमलों में से एक है। पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेखरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार आठ बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च में हुआ। 

वहीं तीन अन्य विस्फोट पांच सितारा होटलों - शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुआ। होटल में हुए विस्फोट में घायल विदेशी और स्थानीय लोगों को कोलंबो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अब तक इन धमाकों में 185 लोगों की मौत हो गई है। 

उधर, श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होने ट्वीट कर कहा, 'मैं हमारे लोगों पर किए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं श्रीलंका के सभी लोगों से संकट की इस घड़ी में एक और मजबूत रहने का आह्वान करता हूं। दुष्प्रचार और अनुमान लगाने वाली अपुष्ट सामग्री को फैलाने से बचें। सरकार स्थिति से निपटने के लिए कार्रवाई कर रही है।'

इस बीच, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि भारत हालात पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं कोलंबों स्थित भारतीय उच्चायुक्त के संपर्क में हूं। हम स्थित पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।'

ये धमाके उस समय हुए, जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में एकत्रित हुए थे। जिन चर्चों को निशाना बनाया गया है, उनमें एक राजधानी के उत्तरी हिस्से में है और दूसरा कोलंबो के बाहर नेगोम्बो कस्बे में है।

"

पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि एक विस्फोट कोलंबो के कोचचीकाडे के सेंट एंथनी गिरजाघर में हुआ। कटुवापितियूत्या के सेंट सेबास्टियन चर्च से किए गए एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, ‘हमारे गिरजाघर पर बम हमला , कृपया आएं और मदद करें।' 

राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने धमाकों पर शोक जताया है और लोगों से शांति की अपील की है। उधर, श्रीलंका के पुलिस प्रमुख के हवाले से कहा गया है कि रविवार को बड़े आतंकी हमले की पहले ही चेतावनी दे दी गई थी। 

भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर

श्रीलंका में मौजूद भारत के हाई कमिश्नर ने ट्वीट किया कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही वहां मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए। श्रीलंका में किसी भी तरह की मदद के लिए भारतीय +94777903082, +94112422788, +94112422789, +94777902082 या +94772234176 पर कॉल कर सकते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार