दुनिया के आठ 'अजूबे', सरदार सबसे ऊंचे, सबसे असरदार

Arjun Singh |  
Published : Oct 30, 2018, 11:27 AM IST
दुनिया के आठ 'अजूबे', सरदार सबसे ऊंचे, सबसे असरदार

सार

अब तक चीन के हेनान प्रांत में स्थित 128 मीटर की स्प्रिंग टेंपल बुद्धा दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति थी। इसे बनाने में चीन को 11 साल लगे थे, जबकि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को तीन साल से पहले ही तैयार कर लिया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में  बनी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष की जयंती के अवसर पर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह प्रतिमा रिकॉर्ड 33 महीने में बनकर तैयार हुई है। कई लिहाज से यह खास है। 1.69 लाख गांवों के किसानों ने मूर्ति के लिए लोहे का दान दिया। कुल 135 मीट्रिक टन लोहा दान में मिला। यह प्रतिमा 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को झेल सकती है। इसे 1999 में पद्मश्री से सम्मानित सुतार ने डिजाइन किया है।अब तक चीन के हेनान प्रांत में स्थित 128 मीटर की स्प्रिंग टेंपल बुद्धा दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति थी। इसे बनाने में चीन को 11 साल लगे थे, जबकि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को तीन साल से पहले ही तैयार कर लिया गया। यह एक अजूबा ही है। 

1.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - 2018
सरदार वल्लभभाई पटेल
नर्मदा, गुजरात, भारत
ऊंचाई - 182 मीटर
58 मीटर का बेस 
बेस समेत ऊंचाई 240 मीटर

2.

स्प्रिंग टेंपल बुद्धा - 2002
वैरोकाना बुद्धा
लूसान, हेनान, चीन
ऊंचाई - 128 मीटर
19.3 मीटर के कमल पर बना
बेस समेत कुल ऊंचाई 153 मीटर

3.

लेक्यून सेक्टयार - 2008
गौतम बुद्ध
खातकान टोंग, मोनीवा, म्यांमार
ऊंचाई - 115.8 मीटर
13.41 मीटर के कमल का बेस
बेस  समेत कुल ऊंचाई 129.2 मीटर

4.

उशीकू दाईबुत्सू - 1993
बुद्ध (अमिताभ)
उशीकू, इबाराकी, जापान
ऊंचाई 100 मीटर
10 मीटर का कमल और 10 मीटर का आधार
बेस समेत कुल ऊंचाई 120 मीटर

5.

सेंदाई दाईकानोन - 1991
बोधिसत्व कन्नोन (गुआनयिन)
सेंदाई, मियागी, जापान
ऊंचाई 100 मीटर

6 -

कियानशू कियानयान गुआनयिन ऑफ वेशान - 2009
गुआनयुन
वेशान, हुनान, चीन
ऊंचाई 99 मीटर
कांसे की बनी प्रतिमा

7.

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी - 1886
रोम की आजादी की देवी
न्यूयॉर्क, अमेरिका
ऊंचाई- 93 मीटर
46 मीटर की प्रतिमा और 47 मीटर का आधार 

8.

ग्रेट बुद्धा ऑफ थाईलैंड - 2008
गौतम बुद्ध 
आंग थोंग, थाईलैंड
ऊंचाई 92 मीटर
सोने की परत लगी प्रतिमा
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश