क्‍या दोनों बेटों के बिना होगी सुब्रत रॉय सहारा की अंत्येष्टि? पोता देगा पार्थिव शरीर को मुखाग्नि!

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 16, 2023, 02:05 PM ISTUpdated : Nov 16, 2023, 02:44 PM IST
क्‍या दोनों बेटों के बिना होगी सुब्रत रॉय सहारा की अंत्येष्टि? पोता देगा पार्थिव शरीर को मुखाग्नि!

सार

सहारा चीफ सुब्रत राय सहारा का पार्थिव शरीर बुधवार शाम सहारा सिटी लाया गया था। गुरुवार को दोपहर दो बजे भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुब्र​त रॉय के पार्थिव शरीर को उनका पोता हिमांक मुखाग्नि देगा। बेटों सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय की गैर मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार होगा।

लखनऊ। सहारा चीफ सुब्रत राय सहारा का पार्थिव शरीर बुधवार शाम सहारा सिटी लाया गया था। गुरुवार को दोपहर दो बजे भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुब्र​त रॉय के पार्थिव शरीर को उनका पोता हिमांक मुखाग्नि देगा। बेटों सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय की गैर मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार होगा। आपको बता दें कि सीमांतो का बेटा हिमांक लंदन में पढ़ाई करता है। 

पत्नी, बहन, भाई, दोनों बहुएं थीं मौजूद

आपको बता दें कि सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर विशेष विमान से मुंबई से लखनऊ लाया गया था। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके छोटे भाई जेबी रॉय समेत परिवार के लोग मौजूद थे। पार्थिव शरीर के साथ उनकी पत्नी श्रीमती स्वप्ना रॉय, छोटी बहन कुमकुम रॉय चौधरी, दोनों बहुएं चांदनी रॉय व रिचा रॉय भी आई थीं। बुधवार शाम करीबन 4:45 बजे उनका पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित सहारा शहर लाया गया। जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

ये हस्तियां पहुंची थी सहारा शहर

सुब्र​त रॉय सहारा को श्रद्धांजलि देने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,  सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, विधायक राजेश्वर सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व एक्टर राजबब्बर और एक्टर व सिंगर सोनू निगम सहारा शहर पहुंचे थे। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, मंत्री नितिन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अभिषे​क मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता रालोद, अनिल दुबे, प्रदेश अध्यक्ष राजद अशोक सिंह, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा, स्मिता ठाकरे, मौलाना खालिद रशीद ​फरंगी महली और यूपी के पूर्व कार्यवाहक सीएम अम्मार रिजवी ने भी सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि दी। यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढें-Subrata Roy Sahara Net Worth: अब कौन बनेगा सहारा का उत्तराधिकारी? कितनी है सुब्रत रॉय की प्रॉपर्टी...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Holi 2026: सूरत में ट्रियोम क्लब का अनोखा धुलेंडी उत्सव 'मडफेस्ट', हजारों लोग ने ऑर्गेनिक मिट्टी से खेली होली
सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि