अचानक पानी बढ़ने से फंस गया युवक, लोगों ने कपड़े की रस्सी बना कर बचाया

Sep 6, 2018, 1:53 PM IST


बिहार के रोहतास जिले में कैमूर की पहाड़ी पर स्थित माझर कुंड झरने पर पिकनिक मनाने गया एक युवक अचानक पानी बढ़ने से एक टीले पर फंस  गया। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने कपड़े की रस्सी बना कर किसी तरह उसको बाहर निकाला।

रोहतास में कैमूर की पहाड़ी से निकलने वाली काव नदी बरसात के समय अपना रौद्र रुप धारण कर लेती है। वहीं पास में एक पिकनिक स्थल है इसे माझर कुंड कहा जाता है। यहां पर बड़ी संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

पहाड़ी से उतरने के बाद मैदानी क्षेत्र में भी इस नदी का बहाव काफी भयावह और तेज है। इस कारण  गया-मुगलसराय रेलखंड पर काव नदी का पानी छूने लगा है।