गुजरात दंगा मामले में चार लोगों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Published : Jan 23, 2019, 02:30 PM IST
गुजरात दंगा मामले में चार लोगों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

सार

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के नरोदा पाटिया दंगा मामले में चार दोषियों को जमानत दे दिया है। जिन लोगों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है उसमें उमेशभाई भरवाड़, राजकुमार, हर्षद और प्रकाश भाई राठौड़ शामिल है। 

जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने इन सभी को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इसके साथ ही पीठ ने कहा कि उनको दोषी करार दिए जाने पर संदेह है। पीठ ने यह भी कहा की इस मामले में अभी बहस की गुंजाइश है, उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। 

इन सभी दोषियों को आईपीसी की धारा436 (घर को नष्ट करने के इरादे से आग लगाना या विस्फोट करना) के तहत दोषी ठहराया गया था। इस मामले के 32 दोषियों में से गुजरात हाइकोर्ट ने माया कोडनानी सहित 17 लोगो को बरी कर दिया था। साथ ही कोरी 12 लोगो की सजा को बरकरार रखा था।

इस मामले में अभी 2 के ऊपर फैसला आने का इंतजार है। ज्ञात हो कि इनमें से एक आरोपी की मौत हो गई है। गुजरात हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति हर्षा देवानी और न्यायमूर्ति ए एस सुपेहिया की पीठ ने मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद पिछले साल अगस्त में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। 

अगस्त 2012 में एसआईटी मामलों के लिए विशेष कोर्ट ने राज्य की पूर्व मंत्री और भाजपा नेता माया कोडनानी सहित लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश