अयोध्या विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ सुनाएगी ऐतिहासिक फैसला

Published : Nov 08, 2019, 09:48 PM ISTUpdated : Nov 09, 2019, 09:13 AM IST
अयोध्या विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ सुनाएगी ऐतिहासिक फैसला

सार

शुक्रवार को ही चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी राजेन्द्र कुमार तिवारी और डीजीपी ओपी सिंह को तलब किया था और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था के विषय में बातचीत की थी। हालांकि पहले माना जा रहा था कि इस पर फैसला अगले सप्ताह आ सकता है। लेकिन अब सुप्रीम ने आज सुबह साढ़े दस बजे अयोध्या मामले में फैसला सुनाएगा। इस मामले में इस साल 6 अगस्त से लगातार 40 दिनों तक जिरह हुई थी और कोर्ट ने दोनों पक्षों को समय दिया था।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज अयोध्या मामले में सबसे ऐतिहासिक फैसला सुनाएगा। सुबह साढ़े दस बजे सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ बैठेगी और इसके बाद पीठ इस पर फैसला सुनाएगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 16 अक्टूबर 2019 को सुनवाई पूरी कर ली थी। जिस माना जा रहा था कि इस पर फैसला 17 नवंबर से पहले आ सकता है। क्योंकि मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई रिटायर हो रहे हैं। इस फैसले पर दुनिया की नजर लगी हुई है। शुक्रवार को ही चीफ जस्टिस ने यूपी के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी से मुलाकात कर कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली थी। फिलहाल पांच जजों के आवास और उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

शुक्रवार को ही चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी राजेन्द्र कुमार तिवारी और डीजीपी ओपी सिंह को तलब किया था और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था के विषय में बातचीत की थी। हालांकि पहले माना जा रहा था कि इस पर फैसला अगले सप्ताह आ सकता है। लेकिन अब सुप्रीम ने आज सुबह साढ़े दस बजे अयोध्या मामले में फैसला सुनाएगा। इस मामले में इस साल 6 अगस्त से लगातार 40 दिनों तक जिरह हुई थी और कोर्ट ने दोनों पक्षों को समय दिया था। जिस पर दोनों पक्षों ने अपने अपने दावे किए। शनिवार को कोर्ट नंबर 1 खोला जाएगा। फैसले के दौरान कोर्ट में केवल इस मामले से जुड़े हुए लोगों को अनुमति दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच इस पर फैसला सुनाएगी।

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर सुनवाई पूरी कर ली थी। इस मामले में फैसला सुनाने से पहले शुक्रवार को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान चीफ जस्टिस के साथ अन्य जज भी शामिल थे। फिलहाल राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। अयोध्या के साथ ही संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश