सुप्रीम कोर्ट ने भी ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर रोक लगाने से किया इनकार

Gopal Krishan |  
Published : Jan 10, 2019, 02:16 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने भी ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर रोक लगाने से किया इनकार

सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ कल रिलीज हो रही है। जिसे रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। लेकिन सर्वोच्च न्यायलय ने फिलहाल इसपर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 

द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म और ट्रेलर पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। 

यह फिल्म कल रिलीज हो रही है। इसे रुकवाने के लिए याचिका दिल्ली की फैशन डिजाइनर पूजा महाजन ने अपने वकील अरुण मैत्री की ओर से दायर की गई थी। 

याचिका में कोर्ट से केंद्र सरकार, गूगल, यूट्यूब और सीबीएफसी को द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर दिखाने पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की थी। 

याचिका में कहा गया था कि फिल्म निर्माता को भारत के संविधान की अवज्ञा करने का कोई अधिकार नहीं है, जिसमें संवैधानिक पदों के प्रति सम्मान की बात कही गई है। 
याचिका में यह भी कहा गया था कि ट्रेलर में सिनेमेटोग्राफी एक्ट के रूल 38 का उल्लंघन किया गया है। 

यह फिल्म 2004-2008 तक सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की इसी नाम की किताब पर आधारित है। उसमें सिंह को 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले सिंह को कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के शिकार के रूप में दिखाया गया है।

 गौरतलब है कि यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार निभाया है। ट्रेलर में प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह की जिंदगी में आए उतार चढ़ाव को दिखाया गया है। 

सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट और राहुल गांधी का रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। अहाना कुमार प्रियंका गांधी और दिव्य सेठ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में है। 

मनमोहन सिंह की बायोपिक में विनोद मेहता, सीताराम येचुरी, ए राजा, एपीजे अब्दुल कलाम, लालू प्रसाद यादव, मायावती, सुषमा स्वराज, अमर सिंह, कपिल सिब्बल, ज्योति बसु, प्रणव मुखर्जी, नटवर सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, अजित पिल्लई, शिवराज पाटिल, अर्जुन सिंह और उमा भारती जैसे नेताओं के किरदार भी शामिल हैं। इन सभी को मिलाकर फिल्म में कुल 140 एक्सपर्ट नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन बोहरा ब्रदर्स कर रहे है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान