जानें कहां भाजपा नेता ही नहीं सिक्योरिटी गार्ड्स भी बोले 'मैं भी चौकीदार'

Published : Mar 18, 2019, 03:57 PM IST
जानें कहां भाजपा नेता ही नहीं सिक्योरिटी गार्ड्स भी बोले 'मैं भी चौकीदार'

सार

भारतीय जनता पार्टी का मैं भी चौकीदार का स्लोगन अब आम जनता की जुबान पर भी चढ़ने लगा है। पूरे देश में भाजपा नेता अपने सोशल मीडिया एकांउट के जरिए इस स्लोगन को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड अब टी-शर्ट पहनकर भाजपा के इस स्लोगन को आगे बढ़ा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी का मैं भी चौकीदार का स्लोगन अब आम जनता की जुबान पर भी चढ़ने लगा है। पूरे देश में भाजपा नेता अपने सोशल मीडिया एकांउट के जरिए इस स्लोगन को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड अब टी-शर्ट पहनकर भाजपा के इस स्लोगन को आगे बढ़ा रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड्स ने जो टी-शर्ट पहनी है, उसमें 'मैं भी चौकीदार' लिखा है। 

एक दिन पहले ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्विटर का एकाउंट में अपने को बदलकर लिखा था कि मैं भी चौकीदार तो उसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में इस स्लोगन को लगाना शुरू कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए चौकीदार का नया नारा दे दिया है। अब सूरत में मैं भी चौकीदार का टीशर्ट बनाया गया है, जिसे यहां के युवा हाथों हाथ खरीद रहे हैं और बड़े शान से पहन रहे हैं। यहां युवा इस टी-शर्ट के जरिए पीएम के प्रति अपना समर्थन दिखा रहे हैं और यहां के कई सिक्योरिटी गार्ड्स में ये खासा पसंद किया जा रहा है।

लिहाजा अब उन्होंने इस टीशर्ट को पहनना शुरू कर दिया है। शहर जगह-जगह पर सिक्योरिटी गार्ड आज अपनी असली वर्दी छोड़कर टी-शर्ट पहने नज़र आ रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड्स ने जो टी-शर्ट पहनी है, उसमें 'मैं भी चौकीदार' लिखा है। असल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार अपने भाषणों में 'चौकीदार चोर' बोलकर अप्रत्यक्ष रूप से पीएम पर हमला करते रहे हैं। लिहाजा अब भाजपा ने इसका जवाब देने के लिए मैं भी चौकीदार का नारा दिया है। इन सिक्योरिटी गार्ड्स का कहना है कि 'राहुल गांधी ने चौकीदार को चोर बोलकर ना सिर्फ पीएम का बल्कि उनका भी अपमान किया है। बहरहाल अब हम भी कह रहे हैं कि मैं भी चौकीदार।

पीएम मोदी के इस स्लोगन के बाद अब कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है क्योंकि लोगों ने इस स्लोगन को हाथों हाथ लिया है। इन सिक्योरिटी गार्डस का कहना है कि कांग्रेस ने राजनैतिक फायदा लेने के लिए चौकीदार चोर का सहारा लिया था। ये कहा जा रहा है कि जिस तरह से 2014 के लोकसभा चुनाव में 'चाय पर चर्चा' काफी चर्चित रही वहीं अब 'मैं भी चौकीदार' भी काफी चर्चित हो रहा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल