खुशी के अपने आखिरी संदेश से पूरे देश को रुला गईं सुषमा स्वराज

Published : Aug 07, 2019, 06:46 AM ISTUpdated : Aug 07, 2019, 09:27 AM IST
खुशी के अपने आखिरी संदेश से पूरे देश को रुला गईं सुषमा स्वराज

सार

सुषमा स्वराज ने एम्स ले जाने से महज तीन घंटे पहले ही जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर ट्वीट किया था। उन्होंने इस विधेयक के पारित होने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री जी-आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।' 

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अचानक निधन पर पूरा देश गम में डूबा है। अपने जोरदार भाषणों और तर्कों से हमेशा से ही चर्चा में बनी रहने वाली सुषमा स्वराज का आखिरी संदेश भी चर्चा बना हुआ है। जो उन्होंने लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल के लोकसभा में पारित होने के बाद देश की जनता और केन्द्र सरकार को लिखा था। उन्होंने इसके लिए केन्द्र सरकार को बधाई दी और इस बिल के पारित होने के बाद खुश जाहिर की थी।

हर कोई यही कह रहा है कि यकीन नहीं होता है कि सुषमा जी हम सब लोगों को छोड़कर चली गयी। हर कोई यही सोच रहा है कि शायद ये खबर छूटी निकले। लेकिन सच्चाई ये है कि सुषमा स्वराज सबको छोड़कर चली गयी है और अब उनकी सिर्फ यादें ही हैं।

सुषमा स्वराज के चाहने वाले ये सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में थी और हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपनी तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है और उसके लिए संदेश लिख रहा है। सुषमा स्वराज का विदेशी मंत्री के तौर पर कार्यकाल पूरे देश ही दुनिया भी याद रखेगा। क्योंकि उन्होंने अपने कार्यों के जरिए एक अलग की छाप छोड़ी थी।

सुषमा स्वराज सोशल मीडिया में सक्रिय रहती थी और देश के लोगों की समस्याओं को खासतौर से विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने निपटारा कियाय। चाहे विदेशों में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने का मामला हो या फिर किस को विदेश में जाकर ठगने का मामला या फिर पासपोर्ट बनाने के लेकर आने वाली दिक्कतें। सभी को सुषमा स्वराज ने सुना, समझा और उस पर त्वरित कार्यवाही कर लोगों को राहत दी।

सुषमा स्वराज ने एम्स ले जाने से महज तीन घंटे पहले ही जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर ट्वीट किया था। उन्होंने इस विधेयक के पारित होने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया था।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री जी-आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।' इस ट्वीट से ऐसा भी अहसास हो रहा है कि उनकी खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें ये लग रहा था कि वो दुनिया से विदा लेने वाली हैं। अपने संसदीय जीवन में कई पदों पर रह चुकी सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात एम्स में निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम