
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और दिग्गज भाजपा ने सुषमा स्वराज का मंगलवार की रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही उनके चाहने वाले एम्स पहुंचे। कई केन्द्रीय मंत्री रात मे ही एम्स पहुंच गए थे। इसके बाद उनका शव उनके निजी आवास में लाया गया है।
जहां उनके करीबी और रिश्तेदार मौजूद हैं। आज सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा और इससे पहले उनका शव भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जहां भाजपा कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी वक्ताओं में शुमार सुषमा स्वराज को कल रात को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां करीब एक घंटे तक डाक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे। उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके बाद उन्हें सीधे एम्स ले जाया गया।
उनकी मौत की खबर सुनकर केन्द्र सरकार के ज्यादातर मंत्री अस्पताल पहुंचे। आधी रात को दुखद खबर आने के बावजूद उनके चाहने वाले अंतिम दर्शन को व्याकुल हो रहे हैं। सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर नेताओं का तांता लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे किया जाएगा।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के मुताबिक सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को एम्स से उनके निजी आवास धवन द्वीप बिल्डिंग में लाया गया है और इसके 11 बजे के बाद उनका शव भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
यहां पर सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन नेता और कार्यकर्ता कर सकेंगे और इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाव गृह ले जाया जाएगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।