'चिकन शवरमा' बना काल,चली गई 14 वर्षीय लड़की की जान

Anshika Tiwari |  
Published : Sep 20, 2023, 01:26 PM ISTUpdated : Sep 20, 2023, 01:29 PM IST
'चिकन शवरमा' बना काल,चली गई 14 वर्षीय लड़की की जान

सार

लजीज स्वाद का चक्कर कभी-कभी लोगों को भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ तमिलनाडु की 14 साल की एक लड़की के साथ। जिसे चिकन शवरमा की तलब ने मौत की नींद सुला दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

न्यूज डेस्क।  कभी-कभी स्वाद और जायके के चक्कर में सेहत से खिलवाड़ करना भारी पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ तमिलनाडु के नमक्कल जिले की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की के साथ। जहां कथित तौर पर चिकन शवरमा खाने से लड़की की हालत बिगड़ गई उसे अस्पताल ले जाया गया। तीन दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। खबरों के अनुसार लड़की ने 16 सितंबर को एक रेस्टोरेंट में चिकन शवरमा खाया था।

कई लोगों को हुई फूड प्वाइजनिंग

जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में खाना खाने वाले कई लोगों का इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने इसे संज्ञान लिया है और जांच के आदेश के दिए हैं। बताया जा रहा है, रेस्टोरेंट में खाना खाने आए अन्य लोग भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। जिन्होंने रेस्टोरेंट में चिकन शवरमा, फ्राइड राइस और ग्रिल्ड चिकन जैसी चीजें खाईं थीं। 

90 दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा

वहीं मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मुदरई जिले की 90 शवरमा रेस्टोरेंट में छापेमारी की। साथ ही दो प्रतिष्ठानों को जांच के बाद सील कर दिया गय। कई  रेस्टोरेंट से 70 किलोग्राम चिकन जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है,बीफ के सैंपल कर लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- क्या अंतरिक्ष में एलिएंस रहते हैं, UFO पर NASA का चौंकाने वाला खुलासा

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण