मद्रास हाईकोर्ट से सीएम पलानीसामी को बड़ी राहत, 18 विधायकों की अयोग्यता पर लगी मुहर

Published : Oct 26, 2018, 01:23 PM IST
मद्रास हाईकोर्ट से सीएम पलानीसामी को बड़ी राहत, 18 विधायकों की अयोग्यता पर लगी मुहर

सार

तमिलनाडु में अयोग्य घोषित किए गए 18 विधायकों पर मद्रास हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। अदालत ने तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले को सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद तमिलनाडु सरकार को बड़ी राहत मिली है।   

मामले में जस्टिस एम. सत्यानारायण ने फैसला सुनाया। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष धनपाल ने टीटीवी दिनाकरन के समर्थक 18 विधायकों को अयोग्य करार दिया था।


इस मामले को मद्रास हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, इस पर हाईकोर्ट के खंडित आदेश आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई की जिम्मेदारी जस्टिस एम. सत्यानारायण को सौंपी थी।


मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर बोलते हुए टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि "हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। विधायकों के साथ इसपर विचार करेंगे कि इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाय या नहीं"।


बता दें कि,  22 अगस्त 2017 को सभी 18 विधायकों ने राज्यपाल विद्यासागर राव से मुलाकात की थी और चर्चा तेज हो गई कि दिनाकरण राज्य में AIADMK की सरकार गिराना चाहते हैं। इसके बाद विधानसभा के स्पीकर ने इन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल