तेज प्रताप ने लालू से मुलाकात की, कहा पिता ने राजद को आगे ले जाने को कहा

Published : Dec 19, 2018, 04:07 PM IST
तेज प्रताप ने लालू से मुलाकात की, कहा पिता ने राजद को आगे ले जाने को कहा

सार

राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में लालू और तेज प्रताप की मुलाकात दो घंटे से अधिक समय तक चली। चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख इस अस्पताल में अपनी कई बीमारियों का इलाज करवा रहे हैं। 

रांची --राजनीतिक गतिविधियों में फिर सक्रिय होने के दो दिन बाद तेज प्रताप यादव ने जेल में बंद अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की और दावा किया कि राजद अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी को आगे ले जाने की सलाह दी।

राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में लालू और तेज प्रताप की मुलाकात दो घंटे से अधिक समय तक चली। चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख इस अस्पताल में अपनी कई बीमारियों का इलाज करवा रहे हैं। 

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप अपने छोट भाई तेजस्वी यादव से मतभेद और छह महीने से अधिक समय से अपनी पत्नी से मनमुटाव के बाद से कम सक्रिय थे। तेज प्रताप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई महीनों के बाद मैंने अपने पिता से मुलाकात की। मैं भावुक हो गया। मैं उन्हें प्यार करता हूं। मेरे पिता मेरे भगवान कृष्ण, विष्णु और महादेव हैं।’’ 

उन्होंने दावा कि राजद प्रमुख ने उनसे ‘पार्टी को आगे ले जाने को कहा है।’’ उन्होंने कहा वह तेजस्वी को ‘अर्जुन’ के रूप में देखते हैं और उन्होंने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने की कसम खाई है जिसने महाभारत में अर्जुन के सारथी की भूमिका निभाई थी। तलाक अर्जी के बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कुछ नहीं बताया और कहा कि मामला अदालत में लंबित है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल