दिग्गी राजा को हरा कर अब साध्वी प्रज्ञा ने लिया ये 'प्रण'

Published : May 29, 2019, 09:04 AM IST
दिग्गी राजा को हरा कर अब साध्वी प्रज्ञा ने लिया ये 'प्रण'

सार

लोकसभा चुनाव के दौरान सबकी नजर भोपाल सीट पर लगी थी। यहां पर साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को करारी शिकस्त दी। इस सीट का प्रभाव मध्य प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर पड़ा।

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराने वाली बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। साध्वी ने कहा कि सांसद के तौर पर  मिलने वाला वेतन वह खुद पर खर्च नहीं करेंगी और जरूरत मंदों के लिए इस्तेमाल करेंगी। वह भिक्षा के जरिए ही अपना जीवन यापन करेंगी, जिस तरह से पहले किया करती थी।

लोकसभा चुनाव के दौरान सबकी नजर भोपाल सीट पर लगी थी। यहां पर साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को करारी शिकस्त दी। इस सीट का प्रभाव मध्य प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर पड़ा। लिहाजा अब जब साध्वी चुनाव जीत गयी हैं तो उन्होंने फैसला किया है कि सांसद के तौर पर मिलने वाला वेतन वह समाज के लिए खर्च करेंगी।

वह अपने निजी जरूरतों के लिए इस धन को खर्च नहीं करेंगी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से वह भिक्षा और लोगों की मदद से जीवन यापन करती थी उसी तरह अब भी जीवनयापन करेंगी। साध्वी ने स्कूलों में सैन्य प्रशिक्षण की सिफारिश की है जबकि जनसंख्या नियंत्रण कानून के मामले में उनका कहना कि इसे संविधान के जरिए ही लागू किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि साध्वी को पिछली यूपीए सरकार के दौरान मालेगांव बम धमाकों के लिए गिरफ्तार किया गया था और उसी वक्त कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद की नई परिभाषा दी थी। जिसे कांग्रेस ने काफी प्रसारित किया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार