राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश कांग्रेस के लिए आत्मघाती होगी : लालू प्रसाद

Published : May 28, 2019, 07:46 PM IST
राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश कांग्रेस के लिए आत्मघाती होगी : लालू प्रसाद

सार

आरजेडी सुप्रीमो ने कहा, कांग्रेस के किसी भी नए अध्यक्ष को राहुल गांधी व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की कठपुतली के तौर पर देखा जाएगा और यह धारणा अगले आम चुनावों तक बनी रहेगी। 

बिहार में भाजपा और जेडीयू के गठबंधन से चारों खाने चित्त हुई आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश को आत्मघाती बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करना 'भाजपा के जाल में फंसने जैसा' होगा। 

एक अंग्रेजी दैनिक के विश्लेषण में लालू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की राहुल गांधी की पेशकश न सिर्फ उनकी पार्टी के लिए बल्कि संघ परिवार के खिलाफ लड़ रही सभी सामाजिक और सियासी शक्तियों के लिए भी आत्मघाती होगी। उन्होंने इस विश्लेषण का लिंक भी अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया। 

यह भी पढ़ें - बिहार में लालू कुनबे के खिलाफ बगावत, रघुवंश प्रसाद ने तेजस्वी के नेतृत्व पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के किसी भी नए अध्यक्ष को राहुल गांधी व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की कठपुतली के तौर पर देखा जाएगा और यह धारणा अगले आम चुनावों तक बनी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि जिस क्षण गांधी-नेहरू परिवार से इतर कोई राहुल गांधी की जगह लेगा, नरेंद्र मोदी-अमित शाह ब्रिगेड नए नेता को 'कठपुतली' करार देने लग जाएंगे और उसकी डोर राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के हाथ में बताएंगे। प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को अपने राजनीतिक विरोधियों को ऐसा मौका क्यों देना चाहिए? 

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'राहुल की इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है। विपक्षी दलों का एक साझा लक्ष्य भाजपा को सत्ता से हटाना था लेकिन वे एक राष्ट्रीय विमर्श बनाने में विफल रहे। भारत जैसी विविधता और बहुलता वाले देश में एक चुनाव के नतीजे कभी सच्चाई को बदल नहीं सकते।' 

 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार