मेट्रो में जोड़ा हो रहा था अंतरंग, बन गया वीडियो और पॉर्न साइट में तेजी से हो रहा वायरल

Published : Jul 30, 2019, 08:03 AM ISTUpdated : Jul 30, 2019, 11:54 AM IST
मेट्रो में जोड़ा हो रहा था अंतरंग, बन गया वीडियो और पॉर्न साइट में तेजी से हो रहा वायरल

सार

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के एक जोड़ा मेट्रो स्टेशन पर अंतरंग हो रहा था। जिसकी रिकार्डिंग स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। अब उनका ये वीडियो पॉर्न साइट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। क्योंकि ये मेट्रो के कैमरे में कैद हुआ तो फिर वहां से कैसे पोर्न साइट पर चला गया। ये जांच का विषय है। 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की मेट्रो या फिर मेट्रो स्टेशनों में अकसर प्रेमी प्रेमिकाओं और जोड़ों का आपत्तिजनक स्थिति में होना आम बात है। जिसके कारण मेट्रो में सहयात्री को दिक्कत होती है। लेकिन जोड़ों का क्या वह तो अपनी मस्ती में ही रहते हैं।

लेकिन एक जोड़े की मेट्रो स्टेशन में उसकी अंतरंगता अब उसकी ही मुसीबत बन गयी है। मेट्रो में अंतरंग हो रहे जोड़े का वीडियो बन गया और अब पोर्ट साइट वायरल हो गया है और अभी तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। हालांकि मेट्रो इसकी जांच कर रही है कि किसने इस वीडियो को बनाया। फिलहाल मेट्रो प्रशासन ने अज्ञात जोड़े के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के एक जोड़ा मेट्रो स्टेशन पर अंतरंग हो रहा था। जिसकी रिकार्डिंग स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। अब उनका ये वीडियो पॉर्न साइट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। क्योंकि ये मेट्रो के कैमरे में कैद हुआ तो फिर वहां से कैसे पोर्न साइट पर चला गया।

ये जांच का विषय है। फिलहाल ये सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद मेट्रो ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में पॉर्न साइट पर देखे जा रहे इस वीडियो को देखने से पता चला कि मेट्रो के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से 18 जुलाई को दोपहर 2:22 बजे इसे रिकार्ड किया गया और ये लाइव फीड है।

इसके बाद किसी ने इसे मोबाइल पर रिकॉर्ड किया है और फिर पोर्न साइट पर डाल दिया। फिलहाल इस मामले में अब डीएमआरसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है और वह इसकी जांच कर रही है।

यही नहीं डीएमआरसी ने आजादपुर पुलिस थाने में अज्ञात जोड़े के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है और पुलिस ने भी आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएमआरसी ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है।

उधर डीएमआरसी का कहना है कि इस मामले की जानकारी, ब्योरा और घटना का फुटेज पुलिस के साथ साझा किया है और जांच चल रही है। डीएमआरसी ने भी लोगों से इस तरह की हरकतें न करने की अपील की है। डीएमआरसी फिलहाल वीडियो बनाने वाले शख्स की पहचान कर रही है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी