फिर गांधी परिवार ही संभालेगा कांग्रेस की कमान, बढ़ेगा सोनिया का कार्यकाल

Published : Jul 09, 2020, 09:07 PM IST
फिर गांधी परिवार ही संभालेगा कांग्रेस की कमान, बढ़ेगा सोनिया का कार्यकाल

सार

 पिछले साल 10 अगस्त को राहुल गांधी द्वारा अपना इस्तीफा वापस लेने से इनकार करने के बाद पार्टी ने सोनिया गांधी को कमान सौंपने का फैसला किया था और उन्हें अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था। जबकि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।

नई दिल्ली। कांग्रेस में अध्यक्ष की कमान एक बार फिर गांधी परिवार ही संभालेगा। राहुल गांधी के पार्टी के इस्तीफा देने के बाद अंतरिम अध्यक्ष बनाई गई सोनिया गांधी का कार्यकाल दस अगस्त को खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि सोनिया का कार्यकाल बढ़ाने के लिए जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी और इसमें औपचारिक तौर पर सोनिया के कार्यकाल को बढ़ाने पर मोहर लगेगी।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल को 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। लिहाजा माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी जिसमें सोनिया के कार्यकाल को बढ़ाने के लेकर मोहर लगाई जाएगी। हालांकि अभी तक कोई अन्य अध्यक्ष के पद के लिए दावेदार नहीं है। जानकारी के मुताबिक पार्टी के संविधान के मुताबिक अध्यक्ष के कार्यकाल के विस्तार के लिए सीडब्लूसी की बैठक की जरूरत होगी और इसमें मोहर लगने के बाद इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दी जाएगी।

पिलहाल राहुल गांधी के पिछले साल इस्तीफा देने के बाद गांधी परिवार को ही कांग्रेस के अध्यक्ष की कमान मिली है। जबकि राहुल गांधी इसके सख्त खिलाफ थे। लिहाजा इससे एक बात साफ गई है  कि कांग्रेस में नेताओं को गांधी परिवार के अलावा किसी दूसरे के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। असल में महामारी को देखते हुए कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकी है। लिहाजा जल्द ही कांग्रेस पार्टी इसके लिए सूचना जारी करेगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर फिर सोनिया के नाम पर मोहर लगेगी। क्योंकि इस साल बिहार के चुनाव होने हैं।

 पिछले साल 10 अगस्त को राहुल गांधी द्वारा अपना इस्तीफा वापस लेने से इनकार करने के बाद पार्टी ने सोनिया गांधी को कमान सौंपने का फैसला किया था और उन्हें अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था। जबकि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 52 सीटें मिली थी। वहीं पिछले साल सोनिया गांधी ने पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने तक अंतरिम अध्यक्ष का पद स्वीकार किया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम