नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप, फिर 25 हजार में बेचा

Published : Jul 18, 2019, 05:44 PM IST
नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप, फिर 25 हजार में बेचा

सार

लड़की ने कहा कि उसे नौकरी का झांसा देकर कई बार अपने कमरे पर बुलाया और खुद व अपने साथियों के साथ कई बार गैंगरेप किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भ ठहरने पर गर्भपात भी कराया गया। आरोपी राहुल ने इसी दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। 

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक संविदाकर्मी ने नौकरी का झांसा देकर एक युवती के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे नशीला इंजेक्शन देकर 25 हजार रुपए में कानपुर में बेच दिया। बीते 25 दिनों से युवती गायब है। लेकिन इसी बीच युवती ने किसी तरह एसपी के नाम पत्र भेजकर आपबीती से अवगत कराया। पुलिस ने तफ्तीश करते हुए युवती की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस की है। लेकिन अभी तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी है। 

पत्र में लिखा है कि, करनैलगंज सीएचसी के टीबी विभाग में कार्यरत एक संविदाकर्मी राहुल कुमार ने उसे नौकरी का झांसा देकर कई बार अपने कमरे पर बुलाया और खुद व अपने साथियों के साथ कई बार गैंगरेप किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भ ठहरने पर गर्भपात भी कराया गया। आरोपी राहुल ने इसी दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। 

बीते 27 जून को जब युवती आरोपी राहुल से मिलने पहुंची तो उसे नशीला इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद बेसुध हालत में कानपुर ले गया, जहां पर कमरे में पहले से ही दो लोग मौजूद थे, उन लोगों ने ज्यादती की। युवती का पत्र गोंडा के एसपी को नौ जुलाई को मिला है। पिता ने इस प्रकरण में थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच सीओ सिटी महावीर सिंह को दी है। सीओ ने कहा कि, जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई कर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि