संक्रमित का फोन छूने से नर्स को हुआ कोरोना

Published : Apr 01, 2020, 05:55 PM IST
संक्रमित का फोन छूने से नर्स को हुआ कोरोना

सार

जानकारी के मुताबिक पंचकूला के सरकार अस्पताल में 32 वर्षीय नर्स की डूयटी आइसोलेशन वार्ड में थी और जहां वह  कोरोना संक्रमित का इलाज  कर रही थी। लेकिन इसी दौरान उसने कोरोना संक्रमित महीज का मोबाइल फोन छू लिया। जिसके बाद वह संक्रमित हो गई।

चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला के सिविल अस्पताल में तैनात नर्स के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। असल में नर्स ने एक  कोरोना संक्रमित मरीज का मोबाइल फोन छू लिया था जिसके बाद उसका कोरोना पॉजिटिव आया है।

जानकारी के मुताबिक पंचकूला के सरकार अस्पताल में 32 वर्षीय नर्स की डूयटी आइसोलेशन वार्ड में थी और जहां वह  कोरोना संक्रमित का इलाज  कर रही थी। लेकिन इसी दौरान उसने कोरोना संक्रमित महीज का मोबाइल फोन छू लिया। जिसके बाद वह संक्रमित हो गई। इस नर्स कोरोना टेस्ट कराया गया है। जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद उसे भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके साथ ही उसके परिवार के चार सदस्य और जिस घर में वह रहती थी उसके मालिकों को आइसोलेशन में रखा गया है। नर्स किराये के घर में रहती थी। 

पंचकूला सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि यह पहला मामला लिहाजा सभी प्रोटोकॉल को समझना है। इस बात से साफ हो गई है कि अगर कोई किसी संक्रमित का मोबाइल छूता है तो उसे कोरोना हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोनावायरस एक सतह पर नौ घंटे तक जीवित रह सकता है। कई शोधों ने संकेत दिया है कि मोबाइल फोन उनके आसपास के कीटाणुओं के मुख्य वाहक हैं। अभी तक चंडीगढ़ में कोरोना के 13 मामले सामने आ चुके हैं वहीं हरियाणा में 43 मामले सामने आए हैं।

देश भर में बढ़  रहे हैं मामले
देशभर में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं। अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि अभी तक कर्नाटक में  में 101,  पश्चिम बंगाल में 27, बिहार में 21, चंडीगढ़ में 13, लद्दाख में 13, अंडमान-निकोबार में 10, छत्तीसगढ़ में 8, उत्तर प्रदेश में 101 मामले सामने आए हैं वहीं  राजस्थान में 93, तेलंगाना में 92, गुजरात में 74, मध्य प्रदेश में 66, जम्मू-कश्मीर में 55, हरियाणा में 43, पंजाब में 41, आंध्र प्रदेश में 40, उत्तराखंड में 7, गोवा में 5, हिमाचल प्रदेश में 3, ओडिशा में 3, असम, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम और पुडुचेरी में 1-1 मरीजों कोरोना वायरस पाया गया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट