बेमर्श नापाक: कोरोना वायरस से लड़ रही है दुनिया, लेकिन सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है पाकिस्तान

Published : Mar 26, 2020, 06:54 PM IST
बेमर्श नापाक: कोरोना वायरस से लड़ रही है दुनिया, लेकिन सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है पाकिस्तान

सार

भारत ही नहीं पाकिस्तान में कोरोनो वायरस का कहर है। लेकिन पाकिस्तान की सरकार और सेना सीमा पर सीज फायर के उल्लंघन करने में व्यस्त था। पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर कर रहा है और आम लोगों को निशाना बना रहा है।  पाकिस्तान उकसावे  की कार्यवाही के तहत भारतीय सेना की चौकियों और सीमा पर रहने वाले आम लोगों को सीधे तौर पर निशाना बना रहा है।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया जहां कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ रही है और एक दूसरे की मदद कर रही है। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ऐसे मौके पर सीमा पर सीजफायर का लगातार उल्लंघन कर रहा है और सीमा पर मौजूद भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।

भारत ही नहीं पाकिस्तान में कोरोनो वायरस का कहर है। लेकिन पाकिस्तान की सरकार और सेना सीमा पर सीज फायर के उल्लंघन करने में व्यस्त था। पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर कर रहा है और आम लोगों को निशाना बना रहा है।  पाकिस्तान उकसावे  की कार्यवाही के तहत भारतीय सेना की चौकियों और सीमा पर रहने वाले आम लोगों को सीधे तौर पर निशाना बना रहा है। भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तान लगातार  संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है।

हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गुरुवार दोपहर को भी पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया है। सेना का कहना है कि पूरी दुनिया घातक कोरोनोवायरस का प्रकोप करने में व्यस्त है। वहीं पाकिस्तानी सेना मौके का फायदे उठाकर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है और आतंकियों को भारतीय सीमा के भीतर प्रवेश कराने की कोशिश कर रही है। भारतीय सैनिकों ने कहा कि गुरुवार दोपहर को पाकिस्तानी ने गोलाबारी की और इसके बाद भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी गोलीबारी में एक घर के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि जीरो लाइन पर स्थित मोथल, सिलिकोत, हुतलथांगा और चुरुंडा के गांवों में पाकिस्तान ने कई मोर्टार गोले दागे हैं। उनका कहना है कि दुर्भाग्य से जब दुनिया कोरोना बीमारी से ग्रस्त है और खुद को बचाने के लिए लड़ रही है, तो वहीं पाकिस्तानी सैनिक आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।  गौरतलब है  कि जम्मू कश्मीर में फिलहाल शांति है और सेना ने ज्यादातर आतंकवाद प्रभावित इलाकों में आतंकियों का सफाया कर दिया है।  जिसके बाद पाकिस्तान सेना और खूफिया एजेंसी बौखला गयी है।  पाकिस्तानी सरकार के इशारे पर आतंकियों को भारतीय सीमा पर प्रवेश कराने के लिए पाकिस्तान सेना गोलाबारी कर रही है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट