फिलहाल ठंड से राहत नहीं, पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ा रही है आफत

Published : Jan 14, 2020, 08:16 AM IST
फिलहाल ठंड से राहत नहीं, पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ा रही है आफत

सार

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण पहाड़ी इलाकों को जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण कई जगह भूस्खलन होने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम की मार से अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही हैं। विभाग का कहना है कि उत्तरी राज्यों में ठंड के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहेगा।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से फिलहाल लोगों को राहत मिलने के आसार कम ही है। वहीं पहाड़ी राज्यों में कई दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण लोगों की मुसीबत बढ़ रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। जिसके कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ रही है। मौसम विभाग का भी मानना है कि फिलहाल उत्तरी राज्यों में ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण पहाड़ी इलाकों को जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण कई जगह भूस्खलन होने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम की मार से अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही हैं। विभाग का कहना है कि उत्तरी राज्यों में ठंड के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहेगा। वहीं कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में परिवहन सेवाओं पर इसका व्यापक असर देखा जा रहा है। कई ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं। वहीं बसों भी देरी से गंतव्य पहुंच रही हैं।

वहीं उत्तराखंड सोमवार को फिर बर्फबारी हुई। जबकि इससे पहले राज्य में बर्फबारी हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिसके कारण इन राज्यों में ठंड में इजाफा हो सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश की भी संभावना है। जिसके कारण ठिठुरनभरी ठंड से लोगों को रूबरू होना पड़ेगा। वहीं सोमवार को भी मैदानी इलाकों में दिन में धूप नहीं निकली। जिसके चलते ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। यही नहीं इसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल