12 करोड़ में भी नहीं खरीद पाएंगे यह मछली

Published : Dec 29, 2018, 06:47 PM IST
12 करोड़ में भी नहीं खरीद पाएंगे यह मछली

सार

नीचे के चित्र में दिखाई जा रही मछली की कीमत 12 करोड़ से भी ज्यादा है। यह मछली जापान में पाई जाती है। यह कोहाकु जाति की मछली होती है। इस मछली को लोग सजावटी तौर पर घर के एक्वेरियम में रखते हैं। 

जापान में एक मछली 1.8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 12.59 करोड़ रुपए में नीलाम हुई। इसकी लंबाई मात्र 101 सेंटी मीटर है और यह कोहाकु प्रजाति की है। 

हिरोशिमा के साकी फिश फार्म ने इसकी बोली लगवाना शुरु किया था। शुरुआत में इस मछली की कीमत 35 हजार रुपये रखी गई थी। लेकिन कई घंटों तक बोली चलने के बाद आखिरी बोली 12.59 करोड़ पर जाकर रुकी। 

कोहाकु प्रजाति की यह मछली आमतौर पर एक ही रंग की होती है। कोहकु मछली इसके अगले सिरे पर लाल धब्बा होता है। 

आम तौर पर बिना पीलापन लिए सफेद मछली सबसे अच्छी मानी जाती है। जापानी भाषा में कोहाकु का मतलब लाल और सफेद होता है। इन दोनों रंगों का होने की वजह से इसे कोहाकु कहा जाता है । 

कोहाकु को जापान में सजावटी मछली के तौर पर पाला जाता है। 

इससे पहले मछली की सबसे महंगी नीलामी का रिकॉर्ड 9.79 रुपए का है। यह एक मरी हुई ब्लूफिन टूना मछली थी जिसका वजन 222 किलो था। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण