गोवंश की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाला यह तरीका

Published : Jul 09, 2019, 01:42 PM IST
गोवंश की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाला यह तरीका

सार

गौ सेवा आयोग के साथ मिलकर सरकार ने एक रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, अब यदि कोई व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर गोवंश ले जाता है, तो गोसेवा आयोग उसे प्रमाणपत्र देगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी भी आयोग की ही होगी, ताकि लिंचिंग जैसी घटनाओं को रोका जा सके। 

लखनऊ. देश में में गायों की हत्या और उसे रोकने के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग की घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया तरीका निकाला है। गौ सेवा आयोग के साथ मिलकर सरकार ने एक रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, अब यदि कोई व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर गोवंश ले जाता है, तो गोसेवा आयोग उसे प्रमाणपत्र देगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी भी आयोग की ही होगी, ताकि लिंचिंग जैसी घटनाओं को रोका जा सके। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोग को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि चोरी-छिपे चल रही गो-तस्करी की घटनाओं को रोका जाए। पहले से चल रही गोशालाओं के निरीक्षण का भी आदेश दिया। 

दो गाय रखने वाले पालकों मिलेगा प्रोत्साहन राशि
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयोग के अधिकारियों से कहा है कि, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर काम करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दो गाय रखने वाले किसानों को चारे के लिए 30 रुपए रोज के हिसाब से पैसे मुहैया कराएं। सीएम ने गायों और गोपालकों की सुरक्षा और गोशालाओं को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव भी पेश किए। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मवेशियों को एक जगह से दूसरे जगह ले जाते समय क्रूरता न हो, इसके लिए लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश