खनन घोटाला मामले में फंसे बुलंदशहर के डीएम समेत तीन अधिकारियों का तबादला

Published : Jul 11, 2019, 07:14 PM IST
खनन घोटाला मामले में फंसे बुलंदशहर के डीएम समेत तीन अधिकारियों का तबादला

सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें खनन घोटाला मामले में फंसे बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह भी शामिल हैं। उनके घर पर सीबीआई ने छापेमारी की थी।   

लखनऊ. खनन घोटाले के मामले में सीबीआई जांच में फंसे बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह समेत तीन आईएएस अधिकारियों पर योगी सरकार ने कार्रवाई की है। डीएम अभय, आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी देवीशरण उपाध्याय और कौशल विकास मिशन और प्रशिक्षण और सेवायोजन विभाग के निदेशक विवेक कुमार को उनके मौजूदा पद से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। सीबीआई की छापेमारी पड़ते ही आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। 

बुधवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद तीनों आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए। बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय को हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है। राज्य पोषण मिशन के निदेशक रविन्द्र कुमार द्वितीय को बुलंदशहर का नया जिलाधिकारी तैनात किया गया है। आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी देवीशरण उपाध्याय को भी हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है। कौशल विकास मिशन और प्रशिक्षण एवं  सेवायोजन विभाग के निदेशक विवेक को भी हटाकर प्रतीक्षारत रखा गया है।

बुधवार को सीबीआई टीम ने यूपी के 12 जगहों पर छापेमारी की थी। बुलंदशहर के डीएम अभय के आवास से 47 लाख रूपए बरामद हुए थे। बरामद रूपए व दस्तावेजों को सीबीआई ने अपने कब्जे में लिया है। बुधवार को सीबीआई ने आईएएस अभय, विवेक, देवीशरण उपाध्याय, तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रजापति समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीनों अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Navkar Mantra Day 2026: सूरत में 10 हजार श्रद्धालुओं का महाजाप, विश्व शांति का गूंजा संदेश
Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी