45 साल में पहली बार भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए 20 भारतीय जवान सैनिक

Published : Jun 16, 2020, 02:22 PM ISTUpdated : Jun 16, 2020, 10:50 PM IST
45 साल में पहली बार भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए 20 भारतीय जवान सैनिक

सार

जानकारी के मुताबिक 70 के दशक के दौराना एलएसी पर तनाव की खबरें आती थी लेकिन दोनों की पक्षों की तरफ से कोई सैनिक हताहत नहीं हुए। लेकिन 45 साल बाद पहली बार भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं।

नई दिल्ली। लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के  बीच विवाद गहरा गया है।  सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं में हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक अफसर समेत दो सैनिक शहीद हो गए हैं। हालांकि चीन का दावा है कि चीनी सैनिक भी हताहत हुए हैं। भारत चीन सीमा पर पिछले 45 साल में पहली बार सीमा पर सैनिक शहीद हुए हैं। भारत और चीन के बीच1962 में युद्ध के बाद सीमा पर दोनों तरफ से किसी के सैनिक हताहत नहीं हुए थे। लेकिन 45 साल बाद सीमा पर पहली बार खून बहा है।


जानकारी के मुताबिक 70 के दशक के दौराना एलएसी पर तनाव की खबरें आती थी लेकिन दोनों की पक्षों की तरफ से कोई सैनिक हताहत नहीं हुए। लेकिन 45 साल बाद पहली बार भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। भारत और चीनी सैनिक के बीच हिंसक झड़प हुई और इसमें भारत ने अपने एक 20 सैनिकों को खो दिया है। जानकारी के मुताबिक गलवान घाटी में सोमवार रात को भारतीय सैनिक और चीनी सैनिक के बीच हिंसक झड़प हुई। जानकारी के मुताबिक इस झड़प में चीन के 45 सैनिक हताहत हुए हैं। हालांकि चीनी सरकार ने इस बारे में पुष्टि नहीं की है।

1962 के बाद आपस में भिड़े  भारत और चीन

सन् 1962 में भारत और चीन का युद्ध हुआ था और इस  युद्ध में भारत को काफी नुकसान हुआ था और चीन ने भारत के काफी हिस्से पर कब्जा कर लिया था। लेकि इसके बाद सीमा पर भारत और चीन के बीच कभी हिंसक झड़पें नहीं हुई।  लेकिन पहली बार 45साल बाद एलएसी पर भारत और चीनी सैनिक के बीच हिंसक झड़प हुई और इसमें भारतीय सेना के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। हालांकि चीन को कितना नुकसान पहुंचा इसकी जानकारी नहीं मिली है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान