बिहार के छपरा में मवेशी चोरी के आरोप में तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या

Published : Jul 19, 2019, 12:12 PM IST
बिहार के छपरा में मवेशी चोरी के आरोप में तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या

सार

जानकारी के मुताबिक छपरा जिला के बनियापुर के नंदलाल टोला थाना क्षेत्र में आधी रात को कुछ लोग पिकअप वैन से आए थे। ग्रामीणों को संदेह था कि ये लोग मवेशी चुराने के लिए आए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर पिकअप वैन पर सवार लोगों को घेर कर जमकर पिटाई कर दी।

बिहार के छपरा जिले के बनियापुर के नंदलाल टोला इलाके में देर रात मवेशी चोरी के आरोप में तीन लोगों की गांववालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। वही मृतकों के बारे में भी पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक छपरा जिला के बनियापुर के नंदलाल टोला थाना क्षेत्र में आधी रात को कुछ लोग पिकअप वैन से आए थे। ग्रामीणों को संदेह था कि ये लोग मवेशी चुराने के लिए आए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर पिकअप वैन पर सवार लोगों को घेर कर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के कारण इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी है।

फिलहाल अभी तक इस पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। क्योंकि मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। लिहाजा किसी पर रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये वारदात आज सुबह चार से पांच बजे के बीच बनियापुर थाना क्षेत्र में हुई।

आजकल बिहार में मवेशी चोरों का आतंक है। मवेशी चोर रात में आकर मवेशियों को पिकपवैन में उठा ले जाते हैं। लेकिन आज ये चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए और ग्रामीणों ने मवेशी चोरों को पड़ लिया और पीट पीट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी चोरों में चौथा चोर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

अभी मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए छपरा जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी पाकर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक की जांच कर रही है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश