छत्तीसगढ़ में वाहन के पुल के नीचे गिरने से तीन लोगों की मौत

Published : Jan 26, 2019, 04:22 PM IST
छत्तीसगढ़ में वाहन के पुल के नीचे गिरने से तीन लोगों की मौत

सार

जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर बोंदाटिकरा गांव में आज सुबह दस बजे बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फुट नीचे गिर गयी। इस घटना में वाहन में सवार चार लोगों में से चालक समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

रायगढ़-- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज गति से जा रहे एक वाहन के पुल से नीचे गिरने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले में आज सुबह एक जीप केलो नदी में बने पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। एक युवक की हालत चिंताजनक है।

अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर बोंदाटिकरा गांव में आज सुबह दस बजे बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फुट नीचे गिर गयी। इस घटना में वाहन में सवार चार लोगों में से चालक समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक संदीप दास महंत (25 वर्ष), वैभव यादव (30 वर्ष), और विजय पटवा (21 वर्ष) के रूप में हुई है। शशिकांत यादव (24 वर्ष) गंभीर रुप से घायल है। सभी युवक स्थानीय प्रेमनगर क्षेत्र के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चक्रधरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल