तीन राज्यों ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन,जानें कौन हैं ये राज्य

Published : May 17, 2020, 06:37 PM IST
तीन राज्यों ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन,जानें कौन हैं ये राज्य

सार

 माना जा रहा है कि देश में लॉकडाउन चार शुरू होगा और केन्द्र सरकार इसके लिए दिशानिर्देश जल्द ही जारी करेगी। लेकिन इसी बीच तीन राज्यों ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन आज खत्म हो रहा है और माना जा रहा है कि देश में लॉकडाउन चार शुरू होगा और केन्द्र सरकार इसके लिए दिशानिर्देश जल्द ही जारी करेगी। लेकिन इसी बीच तीन राज्यों ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। पंजाब और महाराष्ट्र के बाद अब दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु ने कोरोना लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। असल में इन तीनों राज्यों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा है और माना जा रहा है कि लॉकडाउन में छूट देने से राज्य के हालत खराब हो सकते हैं।

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि राज्य सरकार ने लॉकडाउन में कुछ रियायतें देने का फैसला किया है।  तमिलनाडू में कोरोना के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब राज्य में आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है। जबकि राज्य में 74 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। राज्य में स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, सिनेमा, थिएटर और बार बंद हैं।

हालांकि तमिलनाडू से पहले पंजाब सरकार ने भी राज्य में कर्फ्यू को खत्म कर लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य के खराब हालत को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया था। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले हैं और मुंबई के हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। जबकि पंजाब में पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े। क्योंकि महाराष्ट्र ने आने वाले तीर्थयात्रियों के कारण राज्य में संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ। जबकि तमिलनाडू में तब्लीगी जमात के कारण कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई। आज यानी 17 मई को लॉकडाउन 3.0 की मियाद पूरी हो रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण