घाटी में सुरक्षा बलों ने मार गिराए तीन आतंकी, 22 दिन में 38 दहशतगर्द ढेर

Published : Jun 29, 2020, 08:22 AM IST
घाटी में सुरक्षा बलों ने मार गिराए तीन आतंकी, 22 दिन में 38 दहशतगर्द ढेर

सार

जानकारी के मुताबिक राज्य के अनंतनाग सेक्टर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के मुठभेड़ होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक अभी तक सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।  बताया जा रहा है कि इलाके में दोनों तरफ से फायरिंग रूक गई है और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। 

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। राज्य में सुरक्षा बलों ने पिछले  22 दिन में 38 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं इस साल अब तक 113 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

जानकारी के मुताबिक राज्य के अनंतनाग सेक्टर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के मुठभेड़ होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक अभी तक सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।  बताया जा रहा है कि इलाके में दोनों तरफ से फायरिंग रूक गई है और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। आशंका है कि इलाके में अभी भी  कुछ आतकी छिपे हो सकते हैं। लिहाजा सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

जानकारी के  मुताबिक  सुरक्षा बलों को खुफिया इनपुट मिला था कि इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं और इसके बाद   सुरक्षा बलों ने संयुक्त टीम बनाकर इलाके को घेर लिया। जब इसकी जानकारी आतंकियों को हुई तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में तीन आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को ही सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के त्राल सेक्टर में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। इन आतंकियों के पास से एक एके 47 और दो पिस्टल बरामद हुई थी।

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी

राज्य में सुरक्षा बलों को जून के महीने में बड़ी कामयाबी मिली है।  राज्य में सुरक्षा बलों ने पिछले 22 दिनों में 38 आतंकियों को मार गिराया है। राज्य में इस साल सुरक्षाबलों ने अब तक 113 आतंकियों को ढेर कर दिया है। वहीं सुरक्षा बलों की दक्षिण कश्मीर में मौजूद 125 और आतंकियों को मार गिराने की रणनीति  तैयार है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: SGVS ने शुरू की दो नई प्रीस्कूल शाखाएं, एडमिशन शुरू
Surat Blood Donation Camp: BNI ग्रेटर सूरत ने जुटाईं 100 यूनिट रक्त, बड़ी पहल