दो राज्य में चुनाव का आखिरी दिन आज, भाजपा ने छोंकी ताकत

Published : Oct 19, 2019, 09:02 AM IST
दो राज्य में चुनाव का आखिरी दिन आज, भाजपा ने छोंकी ताकत

सार

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और इसके लिए आज शाम को प्रचार अभियान खत्म हो जाएगा। आज प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज सुबह 11.30 बजे सिरसा में और दोपहर 2 बजे रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह महाराष्ट्र में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। लिहाजा प्रत्याशी हो या फिर नेता, सभी ने प्रचार के लिए पूरी ताकत लगा दी है। इन दोनों राज्यों में पहले से ही भाजपा की सरकार है। लिहाजा भाजपा ने इन किलों को बचाने के लिए स्टार प्रचारकों को आखिरी दिन भी उतारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत सभी स्टार प्रचारक आज अपनी ताकत छोंकेगे और जनता से वोट मागेंगे।

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और इसके लिए आज शाम को प्रचार अभियान खत्म हो जाएगा। आज प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज सुबह 11.30 बजे सिरसा में और दोपहर 2 बजे रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह महाराष्ट्र में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अमित शाह 11.20 बजे नवापुर, नंदुरबार में तो दोपहर 1.10 बजे अहमदनगर और इसके बाद 2.50 बजे अहमद नगर के ही कर्जत जमखेद में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एक पदयात्रा और चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अपने गढ़ नागपुर में वह पदयात्रा निकालेंगे तो दोपहर 12.45 बजे भंडारा में रैली करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे चिमूर में और शाम 4 बजे सवाली में जनता को संबोधित करेंगे।

वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर दो रोड शो और एक रैली में जनता को संबोधित करेंगे। खट्टर दोपहर 1 बजे सोनीपत में रोड शो करने के बाद दोपहर 2.30 बजे नारनौंद (हिसार) में रैली और फिर शाम 4 बजे रामलीला मैदान करनाल में बड़ा रोड शो आयोजित करेंगे। वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी तीन जगहों पर चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। जबकि फिल्म स्टार और गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सनी द्योल तीन जनसभाएं करेंगे।

ओपिनियन पोल से गद्गद है भाजपा

एक दिन पहले आए ओपिनियन पोल से भाजपा गदगद है। टीवी चैनलों ने इन दोनों राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

MSME को मिली नई गति: सूरत में सेंट्रल बैंक आउटरीच कैंप, ₹247 करोड़ के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत
सूरत डुमस आर्ट प्रोजेक्ट 2026: ‘द फ्यूचर इज़ नाउ’ थीम के साथ कला, तकनीक और स्थिरता का संगम