रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, सगी बहनों ने पिता पर लगाया रेप का आरोप

Published : Jul 12, 2019, 05:58 PM IST
रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, सगी बहनों ने पिता पर लगाया रेप का आरोप

सार

दो सगी बहनों ने अपने पिता पर 3 साल से रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बहनों का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी पिता उनको जान से मारने की धमकी देता था। जिसके डर के चलते उन्होंने शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है।   

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दनकौर सिटी निवासी दो सगी बहनों ने अपने पिता पर 3 साल से रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बहनों का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी पिता उनको जान से मारने की धमकी देता था। जिसके डर के चलते उन्होंने शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। 


दनकौर सिटी निवासी एक युवती का कहना है कि वह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। करीब 14 वर्ष पहले उसके पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपी कई वर्ष तक जेल में रहा। जहां से आ जाने के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। पीड़ित युवती का कहना है कि पहली मां से वह दो बहनें ही है। दूसरी उसकी बहन उससे 2 वर्ष छोटी है। 

दोनों बहनों का आरोप है कि पिछले करीब 3 वर्ष से उनका पिता उनके साथ रेप करता है। जिसका कई बार दोनों ने विरोध किया तो आरोपr ने दोनों को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके डर के चलते उन्होंने अपना मुंह नहीं खोला। आरोप है कि उसी का फायदा उठाते हुए आरोपित पिता आए दिन उनके साथ रेप करता आ रहा है।

पीड़ित बहनों का कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी सौतेली मां को भी जानकारी दी तो वह भी पिता का ही साथ देती है। बुधवार शाम दोनों बहने चुपके से घर से निकलकर कोतवाली पहुंच गई। जहां उन्होंने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में पीड़ित बहनों ने आरोपित पिता पर रेप का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपपित पिता को हिरासत में ले लिया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट