वायनाड में अबूझ पहले बने 'राहुल गांधी', चुनाव मैदान में एक नहीं तीन राहुल गांधी

Published : Apr 06, 2019, 12:25 PM ISTUpdated : Apr 06, 2019, 12:26 PM IST
वायनाड में अबूझ पहले बने 'राहुल गांधी', चुनाव मैदान में एक नहीं तीन राहुल गांधी

सार

उत्तर प्रदेश के अमेठी के साथ ही केरल के वायनाड से लोकसभा चुनान लड़ रहे राहुल गांधी को वहां पर चार गांधी टक्कर देंगे। यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दो और राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। जिससे यहां पर चुनाव दिलचस्प हो गया है। 

उत्तर प्रदेश के अमेठी के साथ ही केरल के वायनाड से लोकसभा चुनान लड़ रहे राहुल गांधी को वहां पर चार गांधी टक्कर देंगे। यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दो और राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। जिससे यहां पर चुनाव दिलचस्प हो गया है। इसके अलावा तमिलनाडू के रहने वाले एक और राहुल गांधी के वायनाड से ही चुनावी मैदान में हैं। इसके साथ ही राघुल गांधी नाम के एक और प्रत्याशी भी चुनान मैदान में है।

वायनाड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके नाम से परेशान रखा है। यहां पर राहुल गांधी के खिलाफ तीन गांधी चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव लड़ने वाले दो नेताओं के नाम राहुल गांधी हैं। जबकि तीसरे व्यक्ति का नाम के.एम. शिवप्रसाद गांधी हैं, 40 साल के शिवप्रसाद त्रिशूर से हैं और पेशे संस्कृत शिक्षक हैं। शिव प्रसाद 'इंडियन गांधियन पार्टी' के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनके पिता के.के. मुकुंदन कांग्रेस समर्थक थे। गौरतलब है कि गुरुवार को वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

वहीं राहुल गांधी के खिलाफ दो और राहुल गांधी यानी राहुल गांधी के.ई. और राहुल गांधी के. भी वायनाड से चुनाव मैदान में हैं। राहुल गांधी के.ई. बतौर निर्दलीय दम ठोक रहे हैं। कोट्टायम के इरुमेली गांव के रहने वाले 33 सल के राहुल गांधी के.ई. लोक संगीत के रिसर्च स्कॉलर हैं। दिलचस्प ये है कि उनके छोटे भाई का नाम राजीव गांधी के.ई. है जबकि वह वामदल के समर्थक हैं। लेकिन राहुल के.ई. कांग्रेस के समर्थक हैं। वहीं दूसरे उम्मीदवार राहुल गांधी के. हैं, जो हालांकि तमिलनाडू के कोयंबटूर के रहने वाले हैं। लेकिन वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

वह  'अगिला इंडिया मक्कल कषगम' पार्टी के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही वायनाड सीट से राहुल गांधी से मिलते जुलते नाम से भी एक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। इस प्रत्याशी का नाम है राघुल गांधी के। राघुल गांधी की उम्र 30 साल है और वह अगीला इंडिया मक्‍कल कझगम की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से प्रभावित होकर उनके पिता ने उनका नाम राघुल गांधी और उनकी छोटी बहन का नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी रखा था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश