
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सियासी परिवार गांधी परिवार के बारे में खबर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि गांधी परिवार केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर दो हिस्सों में बंट गया है।
जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं वहीं पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी इस अनुच्छेद को हटाने के पक्ष में हैं। लेकिन वह केन्द्र सरकार के साथ नहीं हैं। प्रियंका के हटाने के पक्ष में आने के बाद कांग्रेस में इसको लेकर मतभेद उभरने लगे हैं।
संसद में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सदन में कांग्रेस के रुख पर नाराजगी जताई है। प्रियंका गांधी इसके पक्ष में नजर आ रही हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार के इस फैसले का समर्थन नहीं किया है लेकिन वह इस अनुच्छेद को हटाने के पक्ष में है।
अभी तक कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेपद 370 हटाने का विरोध ही किया है। लेकिन गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी का इसके पक्ष में खड़ा होना कई तरह के सवाल पैदा कर रहा है। प्रियंका गांधी के अनुच्छेद को पक्ष में उतर आने के बाद गांधी परिवार में एक तरह से दो फाड़ हो गए हैं।
आज लोकसभा में कांग्रेस पूरी तरह से केन्द्र सरकार के फैसले के खिलाफ खड़ी रही। कांग्रेस के नेता तरह तरह के तर्क देकर केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश करते रहे और गृहमंत्री उनके तर्कों के जवाब देते रहे। जिसके बाद संसद में कांग्रेस बैकफुट पर आ गयी है।
हालांकिं संसद में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर सोनिया गांधी ने नाराजगी जाहिर की थी। असल में लगता है कि प्रियंका गांधी सोशल मीडिया और मीडिया के के जरिए देश को रूख भांप रही हैं। लिहाजा वह अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन कर दूर की राजनीति साध रही है।
प्रियंका से पहले वरिष्ठ कांग्रेस के नेता जनार्दन द्विवेदी, हरियाणा से पूर्व सांसद दीपेन्द्रर हुड्डा, उत्तर प्रदेश से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह और राहुल गांधी के करीबी माने जाने मिलिंद देवड़ा ने भी इस बिल का समर्थन किया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।