श्रीनगर के रणबीरगढ़ में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, इलाके को घेरा

Published : Jul 25, 2020, 11:38 AM IST
श्रीनगर के रणबीरगढ़ में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, इलाके को घेरा

सार

सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को आज सुबह जानकारी मिली कि राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकी छिपे हुए हैौं और इसके बात सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। 

श्रीनगर। घाटी में आज सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है और सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके रणवीरगढ़ में दो आतंकियों को बड़े ऑपरेशन में मार गिराया है। आज सुबह श्रीनगर के बाहरी हिस्से रणबीरगढ़ में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने ये ऑपरेशन चलाया था और मौके पर दो आतंकियों को मार गिराया।

सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को आज सुबह जानकारी मिली कि राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकी छिपे हुए हैौं और इसके बात सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। एक ठिकाने पर 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और इसके बाद जब आतंकियों को इसकी भनक मिली तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर फायरिंगर दी। लेकिन तभी जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मौके पर ही मारे गए हैं। वहीं सुरक्षा बलों ने इस इलाके को घेर रखा है और स्थानीय लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है।

बताया जा रहा है कि इस इलाके में और ज्यादा आतंकी छिपे हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को खुफिया इनपुट्स मिला था और इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। सर्च ऑपरेशन के बीच ही यहां पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की थी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की। सुरक्षा बलों को मिले इनपुट के बाद 29 राष्ट्रीय राइफल्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ जवानों के साथ इस इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान