नाग पंचमी आज, बन रहा दुर्लभ योग मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति

Published : Jul 25, 2020, 10:58 AM IST
नाग पंचमी आज, बन रहा दुर्लभ योग मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति

सार

आज के दिन जो लोग कालसर्प योग पीड़ित हैं वह नागों की पूजा कर इससे मुक्ति पा सकते हैं और आज के दिन एक खास दुर्लभ योग बन रहा है जो कालसर्प दोष निवारण के लिए बहुत उपयुक्त माना रहा है। कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति के जीवन में कार्यों में कई तरह की अड़चनें आती हैं। 

नई दिल्ली। देशभर में आज नाग पंचमी मनाई जा रही है और आज ग्रहों के दुर्लभ योग बन रहे हैं। जिससे कालसर्प दोष के प्रताड़ितों को मुक्ति मिल सकती है। नाग पंचमी का त्योहार श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि को मनाया जाता है और नागों को पाताल का स्वामी माना जाता है। नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती है, जिन्हें भगवान शिव का आभूषण माना जाता है। आज नागों की पूजा कर आध्यात्मिक शक्ति, सिद्धि प्राप्त की जा सकती है। यही नहीं आज नागों की पूजा कर अपार धन की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। 

आज के दिन जो लोग कालसर्प योग पीड़ित हैं वह नागों की पूजा कर इससे मुक्ति पा सकते हैं और आज के दिन एक खास दुर्लभ योग बन रहा है जो कालसर्प दोष निवारण के लिए बहुत उपयुक्त माना रहा है। कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति के जीवन में कार्यों में कई तरह की अड़चनें आती हैं। पीड़ित के विवाह में , दांपत्य जीवन, शिक्षा में बाधा आती है। वहीं पीड़ित रोग चोट, आर्थिक तंगी, नौकरी , संतान को लेकर परेशान रहता है और उसके जीवन में इस तरह की समस्याएं आती रहती हैं। आज नाग पंचमी के मौके पर दुर्लभ योग बन रहे हैं और आज पीड़ितों को इससे मुक्ति मिल सकती है।

आचार्य जिज्ञासु कहते हैं कि अगर पीड़ित आज भगवान शिव और नागों की पूजा करेगा तो उसे इस पीड़ा से मुक्ति मिल सकती है। आज नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष निवारण का दुर्लभ योग बन रहा है और जो जीनव में आने वाली समस्या को खत्म करता है और इस दोष से आसानी से छुटकारा दिला सकता है। क्योंकि आज उत्तरा फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र के प्रथम चरण में ये योग बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन परिगणित और शिव नामक योग भी बन रहा है। लिहाजा इस बार की नागपंचमी बहुत शुभ बना रहे हैं।

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ