
कुछ दिन पहले दुबई से भागी प्रधानमंत्री और शाह की पत्नी हया की याद में वह शाह अब शायर बन गए हैं। वह अपनी छठीं पत्नी हया के जाने के बाद गम में डूब गए हैं। हया अपने साथ दो बच्चों के साथ ही शाह की करीब 271 करोड़ से ज्यादा की दौलत अपने साथ ले गयी है। फिलहाल शाह अब अपना गम कविताओं या कहें की शायरी के जरिए बयां कर रहे हैं। हया कहां इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। कोई उनके जर्मनी में तो कोई लंदन में रहने की बात कर रहा है।
''अब मेरे साथ रहने का तुम्हे कोई हक़ नहीं, मुझे फर्क नहीं पड़ता तुम जियो या मरो.''
''अब कहने को कुछ बाकी नहीं रहा. तुम्हारी इस जानलेवा चुप्पी ने मुझे परेशान कर दिया.''
ये पक्तिंया किसी शायर या आशिक ने अपनी माशूका के लिए नहीं लिखे हैं बल्कि ये पक्तिंयां दुबई के शाह शेख़ मोहम्मद अल मक़तूम की है। जिन्होंने अपनी पत्नी राजुकमारी हया बिंत अल हुसैन के लिए लिखी हैं। हया कुछ दिन पहले शाह को छोड़कर चली गयी है। वह दुबई से अपने दो बच्चों के साथ भाग गयी है।
हया के बारे में कहा जा रहा है कि वह जर्मनी में है। जिसके चलते जर्मनी और दुबई के बीच राजनयिक संकट गहरा गया है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि हया सेट्रल लंदन के किसी टाउनहाउस में हैं। लेकिन इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। हया की जान को अब खतरा है क्योंकि दुबई की सरकार गद्दारी करने वालों को नहीं छोड़ती है।
क्योंकि जिन लोगों ने पहले इस तरह की गलतियां की थी, पकड़े जाने के बाद उनका कोई पता नहीं है। गौरतलब है कि हया के पिता जॉर्डन के किंग हुसैन और मां महारानी आलिया अल-हुसैन थीं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हया ने अपना बचपन ब्रिटेन में बिताया और ब्रिस्टल के बैडमिंटन स्कूल और डोरसेट का ब्रयानस्टन स्कूल में पढ़ाई की और उसके बाद उन्होंने ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र में पढ़ाई की।
23 साल बड़े शाह से की शादी
हया ने 10 अप्रैल 2004 को अपने से 23 साल बड़े दुबई के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख़ मोहम्मद के साथ निकाह किया। वह शाह की छठीं पत्नी थीं। शाह के अलग अलग पत्नियों से कुल 23 बच्चे हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।